निम्नलिखित में से कौन सा मूल दीर्घ स्वर नहीं है?
(a) आ
(b) ई
(c) ऊ
(d) ओ
UPSSSC VDO 22/12/2018 II Shift
उत्तर : (d) ओ
स्वतंत्र रूप से उच्चरित वर्ण 'स्वर' कहलाते हैं। हिन्दी वर्णमाला में 11 स्वर हैं, जिनका वर्गीकरण निम्न है-
(1) ह्रस्व स्वर- जिन स्वरों की उत्पत्ति दूसरे स्वरों से न होकर स्वतंत्र रूप से होती है, वे 'ह्रस्व स्वर' कहलाते हैं; जैसे अ, इ, उ, ऋ। इन्हें 'मूल स्वर' भी कहा जाता है।
(2) दीर्घ स्वर- दो समान मूल स्वरों के योग से निर्मित स्वर 'दीर्घ स्वर' कहलाते हैं। 'आ' (अ+अ), 'ई' (इ+इ), 'ऊ' (उ+3) मूल दीर्घ स्वर हैं।
(3) संयुक्त स्वर- जब दो असमान स्वर परस्पर जुड़ते हैं, तो उनके योग से 'संयुक्त स्वरों' का निर्माण होता है। 'ए' (अ+इ), 'ऐ' (अ+ए), ओ (अ+उ), औ (अ+ओ) संयुक्त स्वर हैं।
अतः प्रश्नगत विकल्पों में से 'ओ' मूल दीर्घ स्वर नहीं है, यह संयुक्त स्वर है।






No comments:
Post a Comment