CRPF tradesmen previous year paper -27 March 2023 - 4PM to 6 PM pdf download -Masalchi / Cook / Safai Karmachari / Dhobi / Watercarrier / Table Boy - www.studyandupdates.com

Saturday

CRPF tradesmen previous year paper -27 March 2023 - 4PM to 6 PM pdf download -Masalchi / Cook / Safai Karmachari / Dhobi / Watercarrier / Table Boy


CRPF tradesmen previous year paper -27 March 2023 - 4PM  to 6 PM  pdf download - ( Masalchi , Cook , Safai Karmachari , Dhobi , Watercarrier , Table Boy )


Masalchi / Cook / Safai Karmachari / Dhobi / Watercarrier / Table Boy


   मसलची / रसोइया / सफाई कर्मचारी / धोबी / जलवाहक / टेबल बॉय






CRPF Tradesmen previous year paper -2023 pdf download - Hindi medium 

सीआरपीएफ ट्रेड्समैन पिछले साल के पेपर -2023 पीडीएफ डाउनलोड - हिंदी माध्यम


Solution Video 





Hindi




GK 


Reasoning



Maths





Q.1 यदि अंबर, आकाश है, तो अधर क्या है?

  1. चंद्रमा
  2. कपास
  3. वस्त्र
  4. निचला होठ

उत्तर :-  निचला होठ

अधर का पर्यायवाची – होठ, ओंठ, ओष्ठ


Q.2 " दिल बैठ जाना " मुहावरे का उचित अर्थ क्या होगा?

  1. दिल में दर्द होना
  2. बीमारी होना
  3. प्रसन्नता प्रकट करना
  4. मायूस होना

उत्तर :-  - मायूस हो जाना


वाक्य में प्रयोग  - यह जानकर कि प्रवेश परीक्षा का फार्म जमा करने की कल अन्तिम तिथि थी मेरा दिल बैठ गया।

Q.3 जिसके आर-पार न देखा जा सके- वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा ? 

  1. पारदर्शी
  2. अपार
  3. अपारदर्शक
  4. अपरदर्शक

उत्तर :-  अपारदर्शक


Q.4 'गोपी' का पुल्लिंग क्या है ?

  1. गोपिय
  2. गोप
  3. गोपा
  4. गोपियाँ

उत्तर :- गोप

(अकारांत / आकारांत पुल्लिंग शब्द = ईकारांत स्त्रीलिंग)

इसलिए गोप का ईकारांत = गोपी

अकारांत शब्द गोप को ईकारांत बनाने से स्त्रीलिंग शब्द गोपी बन जाता है। इसी प्रकार गोपी का पुल्लिंग गोप होगा। घोड़ा का स्त्रीलिंग घोड़ी तथा चाचा का स्त्रीलिंग चाची और नाना का स्त्रीलिंग नानी भी इसी नियम से बनाया जाता है।

Q.5 निम्नलिखित वाक्य के रिक्त स्थान में उचित तद्भव शब्द क्या होगा?

पेट के लिए ....................................बहुत गुणकारी है।"

A बलिवर्द

B.वपन

C बेल

D. बिल्व

उत्तर :- बेल

Q.6 निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक विलोम युग्म सही नहीं है?

A. राग-द्वेष

B. वसंत-मधुमास

C. विशिष्ट साधारण

D. विशाल-लघु

उत्तर :-  वसंत-मधुमास

Q.7 निम्नलिखित विकल्पों में से 'अंग' शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द क्या होगा?

A. अंधेरा

B. अंश

C. बदन

D. अंगुआ

उत्तर :- अंश

Q.8. "भंडा फूट जाना " - मुहावरे का उचित अर्थ क्या होगा?

A. मटका फूट जाना

B. सिर पर चोट लगना

C  भेद खुलना

D. डर जाना

उत्तर :- भेद खुलना


Q.9 "आटा गीला होना-  मुहावरे का उचित अर्थ क्या होगा?

A खूब हँसना

B. खुशी मनाना

C मुसीबत में  पड़ना

D. आटा कम होना

उत्तर :- मुसीबत में  पड़ना


Q.10 निम्नलिखित विकल्पों में से 'बुरा' शब्द के लिए एक वाक्य में उचित विलोम का प्रयोग हुआ है?

A. उसका धंधा मंदा चल रहा है।

B. उसने बहुत ही निकृष्ट कार्य किया

C. बहुत दिनों से रखी हुई मिठाई खराब हो गयी है।

D. वह भला आदमी है।

उत्तर :-  वह भला आदमी है।


Q.11 निम्नलिखित वाक्य को तत्सम शब्द के माध्यम से पूर्ण करें।

इस समस्या का .. …. हल प्राप्त करना होगा।

A जल्दी

B. अच्छा

C. त्वरित

D. फटाफट

उत्तर :- त्वरित

Q.12 छिपकली' शब्द का पुलिंग में परिवर्तन निम्न में से क्या होगा?

A. छिपकली

B. नर छिपकली

C. नर छिपकला

D. छिपकला

उत्तर :- नर छिपकली


Q.13 'नौका' का पर्यायवाची शब्द है-

A. तरिणी

B तरंगिणी

c. आपमा

 D. तनुज

उत्तर :- तरिणी



Q.14 'अलि' के अर्थ में प्रयोग होने वाला शब्द 

A. भँवरा

B. कोयल

C. सखी

D. कृष्ण

उत्तर :- कृष्ण


Q.15 दिया गया कौन-सा शब्द 'गुरू' के अर्थ में प्रयोग नहीं होता है-

A. पुजारी

B. भारी

C. बड़ा

D. शिक्षक

उत्तर :-पुजारी


Q.16 दिया गया कौन-सा शब्द 'मित्र' के अर्थ में प्रयोग नहीं होता है-

A दोस्त

B. सूर्य

C. वरुण

D. अग्नि

उत्तर :- अग्नि


Q.17 इनमें से 'मनोहर' शब्द का संधि विच्छेद क्या है?

A मना +हर

B.मनो +हर

C मन : + हर

D.म + नोहर

उत्तर :- मन : + हर


Q.18 'जानने की इच्छा रखने वाला' वाक्य के लिए

A. अन्वेषक

B. जिज्ञासु

C. जागरूक

D. सदाचारी

उत्तर :- जिज्ञासु


Q.19 इनमें से 'शिरस्त्राण' का संधि विच्छेद क्या होगा ?

A. शिरस + त्राण

B. शिरो +त्राण

C. शिर: + त्राण

D. शिर + त्राण

उत्तर :- शिरस्त्राण        - शिर: + त्राण        - विसर्ग संधि

Q.20 'उत् + डयन' में कौन सी सन्धि है?

A वृद्धि सन्धि

B. विसर्ग सन्धि

C. व्यंजन सन्धि

D. दीर्घ सन्धि

उत्तर :- उत् + डयन - उड्डयन  -  व्यंजन सन्धि


Q.21 "दाँत पीसना " मुहावरे का उचित अर्थ क्या होगा?

A. ज़ोर ज़ोर से हँसना

B. दाँत टूटना

C. गुस्सा दिखाना

D. सर्दी लगना

उत्तर :- गुस्सा दिखाना


Q.22 "नज़र करना " मुहावरे का उचित अर्थ क्या होगा?

A. नफरत करना

B. भेंट देना

C नज़रबंदी करना

D. ध्यान से देखना

उत्तर :- भेंट देना

Q.23 निम्नलिखित वाक्य के रिक्त स्थान में उचित 

'डेंगू अक्सर_ से फैलता हैं ।

A. मत्सर

B. मधूक

C. मत्स्य

D. मच्छर

उत्तर :- मच्छर  

  

  • डेंगू वायरस मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छरों द्वारा फैलता है और कुछ हद तक एई अल्बोपिक्टस से भी। ये मच्छर चिकनगुनिया, येलो फीवर और जीका वायरस के भी वाहक हैं।

Q.24 विधुर शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है? उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए-

A. वैधव्य

B. विशारदा

C. विधुरणी

D. विधवा

उत्तर :- विधवा


विधुर :-  जिसकी स्त्री मार गई हो ।

विधवा :-  जिसका पति  मार गया हो ।  

Q.25 संख्या वाचक विशेषण युक्त वाक्य की पहचान कीजिए।

A. रवि ने दुकानवाले से मीठी चीनी खरीदी।

B. रवि ने दुकानवाले से दो किलो चीनी खरीदी।

C. रवि ने दुकानवाले से चीनी खरीदी।

D. रवि ने दुकानवाले से बहुत अच्छी चीनी खरीदी।


उत्तर :- रवि ने दुकानवाले से दो किलो चीनी खरीदी।   -  यहाँ पर दो किलो चीनी संख्यावाची  शब्द है  ।  


 गद्यांश 



दिए गए गदयांश को ध्यानपूर्वक पढ़े और प्रश्न के उत्तर दे।

भूमंडल पर दृष्टि डालने पर पृथ्वी का 70% भाग पर पानी दृष्टिगोचर होता है किंतु पृथ्वी पर उपलब्ध जल का 0.007% हिस्सा अर्थात एक लाख लीटर पानी में से 7 लीटर पानी ही मानव के लिए उपयोगी है, शेष पानी या तो समुद्री जल के रूप में या ग्लेशियर के रूप में जमा है। सारे विश्व में जल का संकट है किंतु भारत की स्थिति अधिक गंभीर है क्योंकि यहां दुनिया की 16% आबादी निवास करती है जबकि पानी केवल 4% ही उपलब्ध है। राजस्थान जो कि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है तथा भारत के क्षेत्रफल का 10.41% भाग धारण करता है उसमें भारत का मात्र 1% जल उपलब्ध है। राजस्थान के अलग-अलग भागों में जल का वितरण भी असमान है।

Q.26 पृथ्वी पर कितना प्रतिशत भू भाग है?

A. 0.7

B.0.4

C.0.6

D 0.3

उत्तर :- 0.3  -  पूरे एक हिस्से मे से 0.7 जल है तो बाचा  हुआ हिस्सा स्थल  होगा :

Q.27 एक लाख लीटर पानी में से मानव के लिए कितना लीटर पानी उपयोगी है?

A. छः लीटर

B. सात लीटर

C. आठ लीटर

D. चार लीटर

उत्तर :- सात लीटर - पृथ्वी पर उपलब्ध जल का 0.007% हिस्सा अर्थात एक लाख लीटर पानी में से 7 लीटर पानी ही मानव के लिए उपयोगी है, शेष पानी या तो समुद्री जल के रूप में या ग्लेशियर के रूप में जमा है।

Q.28 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है?

A. राजस्थान

B. तमिलनाडु

C. उत्तर प्रदेश

D. मध्य प्रदेश

उत्तर :- राजस्थान - राजस्थान जो कि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है तथा भारत के क्षेत्रफल का 10.41% भाग धारण करता है उसमें भारत का मात्र 1% जल उपलब्ध है।

Q.29 पानी का अधिकांश भाग किस रूप में पृथ्वी पर उपस्थित है?

A. झीलों के रूप में

B. नदियों तथा झरनों के रूप में

C. समुद्री जल तथा ग्लेशियर के रूप में

D. तालाब के रूप में

उत्तर :- . समुद्री जल तथा ग्लेशियर के रूप में

Q.30 दृष्टिगोचर का अर्थ होता है?

A. दिखाई देना

B. विचार व्यक्त करना

C. देखना

D. किसी वस्तु को देखने का नजरिया

उत्तर :- दिखाई देना






No comments:

Post a Comment

Popular Posts