ssc gd model practice set - 12 | ssc gd model practice set in hindi and English 2022-23 | - www.studyandupdates.com

Saturday

ssc gd model practice set - 12 | ssc gd model practice set in hindi and English 2022-23 |

ssc gd model practice set -12


 | ssc gd model practice set in hindi and English 2022-23 |


ssc gd model paper in hindi , ssc gd mock test , ssc gd model practice set 







61. 'ऊँट के मुँह में जीरा' - लोकोक्ति का अर्थ है

  1. बहुत बड़े प्राणी को भोजन बनाना
  2. बहुत अधिक खाने वाले को बहुत कम देना
  3. जानवर को दवाई देना
  4. बड़े प्राणी को सांत्वना देना

उत्तर :- बहुत अधिक खाने वाले को बहुत कम देना



62 . 'ढिंढोरा पीटना' - मुहावरे का अर्थ है

  1. संघर्ष करना
  2. समय व्यतीत करना
  3. व्यर्थ का काम करना
  4. बातों को प्रचारित करना

उत्तर :-बातों को प्रचारित करना

63. 'जली कटी सुनाना' - मुहावरे का अर्थ है

  1. बुरा-भला कहना
  2. सत्य बोलना
  3. आप्त वचन बोलना
  4. शास्त्र सम्मत कहना

उत्तर :-बुरा-भला कहना


64. दिए गए चार वाक्यों में एक वाक्य शुद्ध है और तीन अशुद्ध हैं। शुद्ध वाक्य को चुनिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

  1. ‘रामचरितमानस' एक धार्मिक ग्रन्थ है।
  2. 'राम चरितमानस' एक धार्मिक ग्रन्थ है।
  3. 'राम चरित मानस' एक धार्मिक ग्रन्थ है।
  4. रामचरित मानस' एक धार्मिक ग्रन्थ है।

उत्तर :- ‘रामचरितमानस' एक धार्मिक ग्रन्थ है।


65. दिए गए चार वाक्यों में एक वाक्य शुद्ध है और तीन अशुद्ध हैं। शुद्ध वाक्य को चुनिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

  1. वह सप्रमाण सहित अपनी बात बताएगा।
  2. वह प्रमाण सहित अपनी बात बताएगा।
  3. वह सप्रमाण के साथ अपनी बात बताएगा।
  4. वह प्रमाण के सहित अपनी बात बताएगा।

उत्तर :-वह प्रमाण सहित अपनी बात बताएगा।

66 . दिए गए शब्दों में से केवल एक शब्द की वर्तनी शुद्ध है। उसे चुनिए तथा उत्तर पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

  1. सञ्यासी
  2. संन्यासी
  3. संयासी
  4. सनयासी

उत्तर :- संन्यासी


67. दिए गए शब्दों में से केवल एक शब्द की वर्तनी शुद्ध है। उसे चुनिए तथा उत्तर पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

  1. आधिकारी
  2. अधिकारी
  3. आधकारी
  4. अधिकरी

उत्तर :- अधिकारी

68. फेंककर चलाया जाने वाला हथियार  - वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।

  1. प्रक्षिप्त
  2. शस्त्र
  3. अस्त्र
  4. प्रक्लेदित

उत्तर :-अस्त्र

69 . जिसका चित्त स्थिर हो - वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।

  1. शान्त
  2. तपस्वी
  3. सुधी
  4. एकाग्रचित्त

उत्तर :- एकाग्रचित्त

निर्देश - दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

70. तुलसीदास जी के महाकाव्य का नाम ___________है।

  1. रामायण
  2. रामचरितमानस
  3. बरवै रामायण
  4. विनय पत्रिका

उत्तर :-  रामचरितमानस


71. _________ हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।

  1. मुक्ति
  2. स्वतंत्रता
  3. स्वच्छन्दता
  4. स्वामित्व

उत्तर :- स्वतंत्रता

निर्देश-  दिए गए वाक्यों में से कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अण्डाकार खाने को काला करें।

72. सभी बालकों में गोपाल बहुत श्रेष्ठ है

  1. सभी
  2. बालकों में गोपाल
  3. बहुत श्रेष्ठ
  4. कोई त्रुटि नहीं

उत्तर :- बहुत श्रेष्ठ


73. गर्मी के कारण पथिक पेड़ की परछाईं में बैठ गया

  1. गर्मी के कारण
  2. पथिक पेड़ की
  3. परछाईं में बैठ गया
  4. कोई त्रुटि नहीं

उत्तर :- परछाईं में बैठ गया की जगह छाया में होगा । 


74. अभिमुख - का उपयुक्त विलोम का चयन कीजिए

  1. सम्मुख
  2. उन्मुख
  3. विमुख
  4. मुख

उत्तर :-विमुख

75. अर्वाचीन - का उपयुक्त विलोम का चयन कीजिए

  1. पुराना
  2. प्राचीन
  3. नवीन
  4. आधुनिक

उत्तर :-प्राचीन


 

76. कुबेर  - का उपयुक्त पर्याय (समानार्थक शब्द) का चयन कीजिए

  1. अनंग
  2. स्कन्द
  3. भद्र
  4. धनद

उत्तर :-धनद


77. अंकुर - का उपयुक्त पर्याय (समानार्थक शब्द) का चयन कीजिए

  1. नवोद्भिद्
  2. उपांश
  3. आरम्भ
  4. टुकड़ा

उत्तर :- नवोद्भिद्


78. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है?

  1. आग
  2. अँगोछा
  3. अन्धकार
  4. आँख

उत्तर :- अन्धकार


79. 'प्रतिकूल' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?

  1. प्र
  2. परि
  3. परा
  4. प्रति

उत्तर :- प्रति


80. 'क वर्ग' का उच्चारण स्थान क्या है?

  1. कण्ठ
  2. तालु
  3. मूर्द्धा
  4. दाँत

उत्तर :-कण्ठ

आज का सवाल

वर्ण ल और स का उच्चारण स्थान क्या है?

  1. तालु
  2. मूर्दा
  3. दाँत
  4. ओष्ठ





No comments:

Post a Comment

Popular Posts