ssc gd model practice set - 11 | ssc gd model practice set in hindi and English 2022-23 | - www.studyandupdates.com

Saturday

ssc gd model practice set - 11 | ssc gd model practice set in hindi and English 2022-23 |

ssc gd model practice set -11 


 | ssc gd model practice set in hindi and English 2022-23 |


ssc gd model paper in hindi , ssc gd mock test , ssc gd model practice set 









61. 'घड़ों पानी पड़ना' - मुहावरे का सही अर्थ है

  1. भयभीत होना
  2. लज्जित होना
  3. हार मान लेना
  4. कीचड़ होना

उत्तर :-लज्जित होना


62. 'अन्धा बाँटे रेवड़ी फिर-फिर अपनों को दे’ लोकोक्ति का सही अर्थ है

  1. अन्धे गाने-बजाने में उस्ताद होते हैं.
  2. स्वार्थी व्यक्ति पक्षपात करता है।
  3. अन्धे संगीतप्रिय होते हैं।
  4. अन्धे और बहरे सुर-ताल मिलाकर गाते हैं

उत्तर :-स्वार्थी व्यक्ति पक्षपात करता है।



निर्देश - दिए गए चार वाक्यों में एक वाक्य शुद्ध वाक्य है और तीन अशुद्ध है। शुद्ध वाक्य को चुनिए तथा उत्तर पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

63.

  1. बैल और बकरी घास चरती हैं।
  2. बैल और बकरी घास चरते हैं।
  3. बैल और बकरी घास चरता है।
  4. बैल और बकरी घास चरती है।

उत्तर :-बैल और बकरी घास चरते हैं।


निर्देश - दिए गए शब्दों में से केवल एक शब्द की वर्तनी शुद्ध है। उसे चुनिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

64. निम्नलिखित में से शुद्ध, वर्तनी कौन-सी है?

  1. जयोतिष  
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिस
  4. ज्योतिस

उत्तर :-ज्योतिष


65. निम्नलिखित में से अशुद्ध वर्तनी कौन-सी है?

  1. नाइका
  2. दीर्घायु
  3. तत्पुरुष
  4. टिप्पणी

उत्तर :-नाइका यहाँ पर नायिका होगा ।


66. परम्परा से चली आ रही बात या कथा - वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।

  1. पारम्परिक
  2. अनुश्रुति
  3. रूढ़िगत
  4. जनश्रुति

उत्तर :-अनुश्रुति


67. 'जिसने इन्द्रियों को जीत लिया हो ' - वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।

  1. इन्द्रियाधिपति
  2. जितेन्द्रिय
  3. जीतेन्द्रिय
  4. इन्द्र

उत्तर :-जितेन्द्रिय


निर्देश -दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

68. व्यक्ति की संकीर्णता की तुलना में _________ अधिक व्यावहारिक होती है।

  1. विकीर्णता
  2. समानता
  3. संकुलता में
  4. उदारता

उत्तर :-उदारता



69. अपने घर की________ कौन चाहता है।

  1. पराजय
  2. बदनामी
  3. हार
  4. बदहाली

उत्तर :-बदनामी


70. दिल्ली की_____ एशिया में विशेष स्थान  रखती है।

  1. गलियाँ
  2. नफासत
  3. धोखाधड़ी
  4. कुतुबमीनार

उत्तर :-कुतुबमीनार


निर्देश - दिए गए वाक्यों में से कुछ त्रुटियाँ है और कुछ ठीक है। वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हो, उसके अनुरूप अक्षर (a), (b), (c) वाले अण्डाकार खाने को काला करें। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हों, तो (d) वाले अण्डाकार खाने को पूरी तरह काला करें।

71. इस बाल्टी में बीस लीटर पानी भरने की योग्यता है।

  1. बीस लीटर पानी
  2. इस बाल्टी में
  3. भरने की योग्यता है
  4. कोई त्रुटि नहीं

उत्तर :-भरने की योग्यता है की जगह क्षमता होना चाहिए ।

 

72. आपने नौकरी पाने का एक अच्छा संयोग खो दिया।

  1. आपने
  2. नौकरी पाने का एक
  3. अच्छा संयोग खो दिया
  4. कोई त्रुटि नहीं

उत्तर :- अच्छा संयोग खो दिया यहाँ  संयोग की जगह अवसर होगा।  

निर्देश - दिए गए शब्दों का उपयुक्त विलोम बताने के लिए चार-चार विकल्प प्रस्तावित हैं। उचित विकल्प का चयन कीजिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

73. 'आवरण' - का विलोम शब्द बताए  ।

  1. पर्दा
  2. निरावरण
  3. संरक्षण
  4. कपड़ा

उत्तर :-निरावरण


74. 'उत्कर्ष’ - का विलोम शब्द बताए  ।

  1. अपकर्ष
  2. परामर्श
  3. संघर्ष
  4. विमर्श

उत्तर :-अपकर्ष


75. 'पुष्कर' - के पर्याय (समानार्थक शब्द) विकल्प चुनिए

  1. तीर्थ
  2. पुष्प
  3. पवित्र
  4. तालाब

उत्तर :-तालाब


76. 'अम्बर' - के पर्याय (समानार्थक शब्द) विकल्प चुनिए

  1. आकाश
  2. बादल
  3. पानी
  4. मेघ

उत्तर :-आकाश


77. 'गायक' का सन्धि विच्छेद है

  1. गा + अक
  2. गै + अक
  3. गाय + अक
  4. गा + इक

उत्तर :-गै + अक

78. 'चालक' का प्रत्यय है

  1. अक
  2. चाल

उत्तर :- अक


79 . वर्ण ल और स का उच्चारण स्थान क्या है?

  1. तालु
  2. मूर्दा
  3. दाँत
  4. ओष्ठ

उत्तर :- दाँत

 

80 . 'चाय' किस भाषा का शब्द है?

  1. जापानी
  2. चीनी
  3. पुर्तगाली
  4. रूसी

उत्तर :- चीनी


आज का सवाल

 'अत्युत्तम' का सन्धि विच्छेद होगा

  1. अति + युत्तम
  2. अत्य + उत्तम
  3. अत्यु + उत्तम
  4. अति + उत्तम






No comments:

Post a Comment

Popular Posts