हिंदी व्याकरण और भाषा - भाषा ,परिचय , लिपि , हिन्दी व्याकरण के भेद (hindi vyaakaran - bhaasha ,parichay , lipi , hindee vyaakaran ke bhed) - for SSC GD,CRPF,CISF, ITB,NIA,ARs-Constable , Tradesman and Head Constable and police exam - www.studyandupdates.com

Sunday

हिंदी व्याकरण और भाषा - भाषा ,परिचय , लिपि , हिन्दी व्याकरण के भेद (hindi vyaakaran - bhaasha ,parichay , lipi , hindee vyaakaran ke bhed) - for SSC GD,CRPF,CISF, ITB,NIA,ARs-Constable , Tradesman and Head Constable and police exam


1. हिंदी व्याकरण और भाषा 

भाषा ,परिचय , लिपि , हिन्दी व्याकरण के भेद


जय हिंद दोस्तों Studyandupdates आप सभी के हिन्दी व्याकरण अध्यायवार तरीके से लेकर आया है जो कि आपके सभी कंपटीशन एग्जामिनेशन SSC GD , CISF , BSF , ITBP , SSB , NIA , SSF ,CRPF & Assam Rifles के कांस्टेबल,ट्रैड मेन,हेड कांस्टेबल,स्टेट पुलिस एवं अन्य पुलिस परीक्षा के लिए मत्वपूर्ण  के लिए महत्वपूर्ण है


Hindi class no-  01   for SSC GD , CRPF , CISF , ITBP , NIA -Constable , Tradesman and Head Constable exam   - हिंदी व्याकरण और भाषा  - भाषा ,परिचय , लिपि , हिन्दी व्याकरण के भेद








हिन्दी 


भाषा


भाषा अभिव्यक्ति का एक ऐसा समर्थ साधन है जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचारों को दूसरों पर प्रकट कर सकता है और दूसरों के विचार जाना सकता है।


 संसार में अनेक भाषाएँ हैं।


जैसे :- हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी, बँगला,गुजराती,पंजाबी,उर्दू, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, फ्रैंच, चीनी, जर्मन इत्यादि।



भाषा दो प्रकार की होती है


  1. मौखिक भाषा

  2. लिखित भाषा



मौखिक भाषा - आमने – सामने बैठे व्यक्ति परस्पर बातचीत करते हैं अथवा कोई व्यक्ति भाषण आदि द्वारा अपने विचार प्रकट करता है तो उसे भाषा का मौखिक रूप कहते हैं।


लिखित भाषा - जब व्यक्ति किसी दूर बैठे व्यक्ति को पत्र द्वारा अथवा पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं में लेख द्वारा अपने विचार प्रकट करता है तब उसे भाषा का लिखित रूप कहते हैं।


बोली


भाषा का क्षेत्रीय रूप बोली कहलाता है। 


अर्थात् देश के विभिन्न भागों में बोली जाने वाली भाषा बोली कहलाती है और किसी भी क्षेत्रीय बोली का लिखित रूप में स्थिर साहित्य वहाँ की भाषा कहलाता है।


लिपि


किसी भी भाषा के लिखने की विधि को ‘लिपि’ कहते हैं।

 

हिन्दी और संस्कृत भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है। 

अंग्रेजी भाषा की लिपि ‘रोमन’, उर्दू भाषा की लिपि फारसी, और पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी है।





साहित्य


ज्ञान-राशि का संचित कोश ही साहित्य है।


 साहित्य ही किसी भी देश, जाति और वर्ग को जीवंत रखने का- उसके अतीत रूपों को दर्शाने का एकमात्र साक्ष्य होता है। यह मानव की अनुभूति के विभिन्न पक्षों को स्पष्ट करता है और पाठकों एवं श्रोताओं के ह्रदय में एक अलौकिक अनिर्वचनीय आनंद की अनुभूति उत्पन्न करता है।



उपरोक्त पर आधारित प्रश्न 


Q1. वह साधन जिसके माध्यम से मनुष्य अपने हृदय के भावों व मस्तिष्क के विचार दूसरे मनुष्य के समक्ष प्रकट कर सकता है ?


  1. वर्ण

  2. शब्द

  3. भाषा

  4. वाक्य


उत्तर : - 
भाषा

Q2. “भाषा” शब्द संस्कृत के किस शब्द से उत्पन्न हुआ है ?


  1. भाष

  2. भास्

  3. भाश्

  4. भाष्


उत्तर : - 
भाष्

Q3. मन के भाव दूसरों को प्रकट करने का माध्यम है ?


  1. व्याकरण

  2. भाषा

  3. शब्द

  4. वाक्य


उत्तर : - 
भाषा


Q4. किसी भाषा के लिखने का ढंग कहलाता है ?


  1. लिपि

  2. वर्ण

  3. शब्द

  4. वाक्य


उत्तर : - लिपि



Q5. भाषा कितने  प्रकार की होती है


  1. एक 

  2. दो 

  3. तीन 

  4. चार 



उत्तर : - दो 

हिन्दी भाषा



हिन्दी भाषा की  नामोत्पत्ति


हमारी भाषा हिन्दी शब्द  बस्तुतः इरानियों की देन  है 


ईरानी ‘स’ को ‘ह’ बोल करते थे , तो ‘सिंधु’ की जगह वे ‘हिन्दू’ का प्रयोग किया करते थे । 


कालांतर मे सिंधु नदी के पार का सम्पूर्ण भू  भाग ‘हिन्द’ कहा कहा जाने लगा और’ हिन्द की भाषा हिन्दी’ कहलाई।   


हिन्दी शब्द का सम्बन्ध संस्कृत शब्द 'सिन्धु' से माना जाता है। 'सिन्धु' सिन्धु नदी को कहते थे और उसी आधार पर उसके आस-पास की भूमि को सिन्धु कहने लगे। यह सिन्धु शब्द ईरानी में जाकर ‘हिन्दू’, हिन्दी और फिर ‘हिन्द’ हो गया। बाद में ईरानी धीरे-धीरे भारत के अधिक भागों से परिचित होते गए और इस शब्द के अर्थ में विस्तार होता गया तथा हिन्द शब्द पूरे भारत का वाचक हो गया।



हिन्‍दी भाषा का इतिहास लगभग एक सहस्र वर्ष पुराना माना गया है। हिन्‍दी भाषा व साहित्‍य के जानकार अपभ्रंश की अन्तिम अवस्‍था 'अवहट्ठ से हिन्‍दी का उद्भव स्‍वीकार करते हैं। चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' ने इसी अवहट्ठ को 'पुरानी हिन्दी' नाम दिया।


अपभ्रंश की समाप्ति और आधुनिक भारतीय भाषाओं के जन्मकाल के समय को संक्रान्तिकाल कहा जा सकता है। हिन्दी का स्वरूप शौरसेनी और अर्धमागधी अपभ्रंशों से विकसित हुआ है। 1000 ई॰ के आसपास इसकी स्वतन्त्र सत्ता का परिचय मिलने लगा था, जब अपभ्रंश भाषाएँ साहित्यिक सन्दर्भों में प्रयोग में आ रही थीं। यही भाषाएँ बाद में विकसित होकर आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं के रूप में अभिहित हुईं। अपभ्रंश का जो भी कथ्य रूप था - वही आधुनिक बोलियों में विकसित हुआ


  • भाषा के लिए हिन्दी शब्द का प्राचीनतम प्रयोग शरफ़ुद्दीन यज्दी’ के ‘जफ़रनामा’(1424) में मिलता है।

  • कहा जाता है कि अमीर खुसरो ( 1253-1325) ने सबसे पहले भाषा या भाख  के स्थान पर ‘हिंदी’ या ‘हिंदवी’  शब्द का प्रयोग किया ।अमीर खुसरो  के ही समय में ही  ‘हिंदी’ या ‘हिंदवी’  शब्द मध्यदेश की भाषा के अर्थ में प्रचलित हो गए 

  • अमीर खुसरो ने गयासुद्दीन तुगलक के बेटे को  ‘हिंदी’ या ‘हिंदवी’  की शिक्षा देने के लिए ‘खालिकबारी’  नामक फारसी हिंदी शब्दकोश की रचना किस ग्रंथ में इस ग्रंथ ‘हिंदवी’   शब्द 30 बार और हिंदी शब्द 5 बार आया है। 


लिपि


हिन्दी को ‘देवनागरी’ लिपि में लिखा जाता है। इसे नागरी के नाम से भी जाना जाता है। देवनागरी में 11 स्वर और 33 व्यंजन हैं। इसे बाईं से दाईं ओर लिखा जाता है।




उपरोक्त पर आधारित प्रश्न 


Q6. हिंदी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ?


  1. देवनागरी लिपि

  2. खरोष्ठी लिपि

  3. ब्राही लिपि

  4. महाजनी लिपि


उत्तर : - 
देवनागरी लिपि

Q7. ‘खालिकबारी’ की रचना किसने की  हैं ? 


  1. खलिक खलक 

  2. रहीम 

  3. अमीर खुसरो

  4. अकबर  


उत्तर : - 
अमीर खुसरो

Q8. अपभ्रंश को पुरानी हिंदी किसने कहा है  ?


  1. ग्रियर्सन 

  2. श्यामसुंदर दास 

  3. चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ 

  4. भारतेंदु


उत्तर : - 
चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ 

Q9. साहित्यिक अपभ्रंश को पुरानी हिंदी किसने कहा था 


  1. आचार्य रामचंद्र शुक्ला

  2. हजारी प्रसाद द्विवेदी 

  3. शिवसिंह सेंगर 

  4. राहुल सांकृत्यायन


उत्तर : - आचार्य रामचंद्र शुक्ला







हिन्दी का विकास क्रम


1. संस्कृत (1500 ई . पु. - 500ई . पु. ) 

2. पालि ( 500 ई . पु. - 1 ई .)  

3.  प्राकृत (1 ई . -500 ई.  ) 

4. अपभ्रंश (500 ई- 1000 ई. )

5. अवहट्ठ  (1000 ई.- 1400 ई ) - पुरानी हिन्दी ( राम चंद्र शुक्ल और चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' )

6. हिन्दी   (1400 ई -  से अब तक ) 


उपरोक्त पर आधारित प्रश्न 



Q10. हिंदी भाषा के उद्भव का सही क्रम है


  1. पालि,प्राकृत,अपभ्रंश,अवहट्ठ

  2. प्राकृत,पालि,अवहट्ठ,अपभ्रंश

  3. अवहट्ठ,अपभ्रंश,प्राकृत,पालि,

  4. अपभ्रंश,अवहट्ठ,प्राकृत,पालि,


उत्तर : - पालि,प्राकृत,अपभ्रंश,अवहट्ठ



राजभाषा के रूप मे हिन्दी का विकास 





राजभाषा - जिस भाषा मे शासन का काम काज सम्पन्न होता है उसे राजभाषा  कहते है । 



कुछ शासन काल और उसके राज भाषा :- 



1.अशोक  -  पालि राजभाषा

2. 11 -15  शताब्दी   राजस्थान -  हिन्दी मिश्रित संस्कृत राजभाषा

मोहम्मद गौरी :-  हिन्दी राजभाषा  ( अकबर के शाशन काल  मे मंत्री टोडरमल के कहने पे राजभाषा फारसी घोषित  हुआ )

3. ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1833 तक फारसी को राजभाषा माना । 

4. ब्रिटिश शासन काल  मे लॉर्ड मैकॉल के प्रयास से अंग्रेज़ी राजभाषा  के पद पर  सुशोभित हुआ । 

5. 1901 मे पंडित मदन मोहन मालवीय  के सतत प्रयास के बाद संयुक्त प्रांत की कचहरी की भाषा के रूप मे हिन्दी को उर्दू के समान अधिकार मिल । अतः आप कह सकते है  की  भारत वर्ष के लिए हिन्दी भाषा का नेम सबसे पहले पंडित मदन मोहन मालवीय ने ही सुलझाया । 






“संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा बनाने का प्रस्ताव गोपाल स्वामी आयंगर ने प्रस्तुत किया ।  भारतीय संविधान में हिंदी को 14 सितंबर 1949 को मान्यता प्राप्त की गई ।” 


  •  14 सितंबर को हम लोग हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं ।  

  • संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है । 

  • संविधान के अनुच्छेद 344 (1)के अनुसार राष्ट्रपति ने 7 जून 1955 को राष्ट्रभाषा आयोग के गठन का आदेश जारी किया । 

  • राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष बाल गंगाधर खड़े थे और आयोग की पहली बैठक 15 जुलाई 1955 को हुई थी । 

  • संविधान के अनुच्छेद 346 के अनुसार एक राज्य तथा दूसरे राज्य के मध्य तथा राज्य व संघ के माध्यम संचार की भाषा वही होगी जो उस समय संघ की राजभाषा होगी । 


हिंदी के विकास में सर्वप्रथम फोर्ट विलियम कॉलेज, कोलकाता का योगदान था।  इसके  आचार्य जॉन गिलक्रिस्ट ने  भारतीय भाषाओं का अध्ययन किया ।  ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रशासकों को हिंदी सिखाने के लिए जॉन गिलक्रिस्ट ने   एक व्याकरण और एक शब्दकोश की रचना की । 


उपरोक्त पर आधारित प्रश्न 


Q11. भारत की राज भाषा कौन सी है ?


  1. पाली

  2. हिंदी

  3. संस्कृत

  4. राजस्थानी


उत्तर : - 
हिंदी

Q12. भारतीय संविधान में हिंदी को मान्यता कब मिली ?


  1. 26 जनवरी 1950 

  2. 14 सितंबर 1949 

  3. 15 अगस्त 1947 

  4. 14 सितंबर 1955


उत्तर : - 
14 सितंबर 1949 

Q13. संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा बनाने का प्रस्ताव किसने रखा ?


  1. गोपाल स्वामी आयंगर 

  2. सरदार वल्लभभाई पटेल 

  3. डॉ. भीमराव अंबेडकर 

  4. पं. जवाहरलाल नेहरू



उत्तर : - गोपाल स्वामी आयंगर 



Q14.भारतवर्ष के लिए हिंदी भाषा का नाम सबसे पहले किसने सुलझाया


  1. राजा राममोहन राय 

  2. महात्मा गांधी 

  3. रविंद्र नाथ ठाकुर 

  4. मदन मोहन मालवीय


उत्तर : - 
मदन मोहन मालवीय

Q15.भारतीय भाषाओं को भारतीय संविधान की किस अनुसूची में शामिल किया गया है 


  1. सप्तम 

  2. अष्टम 

  3. नवम 

  4. दशम


उत्तर : - 
अष्टम 

Q16. संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी


  1. 343 

  2. 344 

  3. 345 

  4. 346 



उत्तर : - 343 





हिन्दी व्याकरण 


हिन्दी व्याकरण - हिंदी व्याकरण, हिंदी भाषा को शुद्ध रूप में लिखने और बोलने संबंधी नियमों का बोध करानेवाला शास्त्र है।


हिंदी के सभी स्वरूपों का चार खंडों के अंतर्गत अध्ययन किया जाता है


  • वर्ण विचार

  • शब्द विचार

  • वाक्य विचार

  • छंद विचार



  1. वर्ण विचार  -   वर्ण विचार हिंदी व्याकरण का पहला खंड है, जिसमें भाषा की मूल इकाई ध्वनि तथा वर्ण पर विचार किया जाता है। 


वर्ण विचार तीन प्रकार के होते हैं। इसके अंतर्गत हिंदी के मूल अक्षरों की परिभाषा, भेद-उपभेद, उच्चारण, संयोग, वर्णमाला इत्यादि संबंधी नियमों का वर्णन किया जाता है।



  1. शब्द विचार - शब्द विचार हिंदी व्याकरण का दूसरा खंड है जिसके अंतर्गत शब्द की परिभाषा, भेद-उपभेद, संधि, विच्छेद, रूपांतरण, निर्माण आदि से संबंधित नियमों पर विचार किया जाता है।



  1. वाक्य विचार - वाक्य विचार हिंदी व्याकरण का तीसरा खंड है जिसमें वाक्य की परिभाषा, भेद-उपभेद, संरचना आदि से संबंधित नियमों पर विचार किया जाता है।



  1. छन्द विचार - छन्द विचार हिंदी व्याकरण का चौथा खंड है जिसके अंतर्गत वाक्य के साहित्यिक रूप में प्रयुक्त होने से संबंधित विषयों वर विचार किया जाता है।


 इसमें छंद की परिभाषा, प्रकार आदि पर विचार किया जाता है।




उपरोक्त पर आधारित प्रश्न 



Q17.  किन तत्वों की व्याकरण के अंतर्गत आवश्यक रूप से विवेचना की जाती है ?


  1. वर्ण

  2. शब्द

  3. वाक्य

  4. उपरोक्त सभी


उत्तर : - उपरोक्त सभी



Q18. हिंदी भाषा को शुद्ध रूप में लिखने और बोलने संबंधी नियमों का बोध करानेवाला शास्त्र है ?


  1. व्याकरण 

  2. हिन्दी व्याकरण 

  3. ए और बी दोनों 

  4. इनमें से कोई नहीं  


उत्तर : - 
हिन्दी व्याकरण 

Q19. देवनागरी लिपि की उत्पत्ति किससे हुई है ?


  1. खरोष्ठी

  2. ब्राह्मणी

  3. पैशाची 

  4. कैथी 

 

उत्तर : - ब्राह्मणी


Q20. रामचरितमानस किस भाषा में लिखी गई है  ?


  1. बज्र 

  2. भोजपूरी 

  3. अवधि 

  4. मागधी 


उत्तर : - 
अवधि 

Q21. तुलसी कृत  “विनय पत्रिका” की भाषा है ?


  1. अवधी 

  2. बज्र 

  3. कन्नौजी

  4. कौरवी 


उत्तर : - 
बज्र 

Q22. पहला विश्व हिंदी सम्मेलन कहां पर आयोजित हुआ था  ?


  1. नई दिल्ली 

  2. नागपुर 

  3. भोपाल 

  4. उत्तर प्रदेश 


उत्तर : - 
नागपुर 

Q23 .किस युग को आधुनिक हिन्दी कविता का सिंहद्वार कहा जाता है ?


  1. भारतेन्दु युग 

  2. द्विवेदी युग 

  3. छायावाद युग 

  4. प्रगतिवाद युग 


उत्तर : - भारतेन्दु युग 


Q24 . निर्गुण भक्ति काव्य के प्रमुख कवि है?


  1. सूरदास 

  2. कालिदास 

  3. कबीरदास 

  4. प्रेमचंद्र 


उत्तर : - 
कबीरदास 

Q25 .  सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिन्दी में किसने लिखी ?


  1. राजा राममोहन राय 

  2. महात्मा गांधी 

  3. डॉं. राजेन्द्र प्रसाद 

  4. रविंद्र नाथ ठाकुर 


उत्तर : - डॉं. राजेन्द्र प्रसाद 

आज का प्रश्न 


हिन्दी साहित्य की प्रथम कहानी है ? 


  1. मंगलसूत्र

  2. इन्दुमती 

  3. कामायनी

  4. इनमें से कोई नहीं



उत्तर : - इन्दुमती 



Hindi class no-  01   for SSC GD , CRPF , CISF , ITBP , NIA -Constable , Tradesman and Head Constable exam   - हिंदी व्याकरण और भाषा  - भाषा ,परिचय , लिपि , हिन्दी व्याकरण के भेद







दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के बीच व्हाट्सएप पर फेसबुक पर शेयर करें,Friends, if you liked this post, then share it among your friends on WhatsApp on Facebook.
TeamStudyandupdates Mail US :- 💬💬 Studyandupdates@gmail.com WhatsApp on -7979946092 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts