900 + अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (Anek shabd ke liye ek shabd) - SSC GD , CISF ,BSF , ITBP , NIA , CRPF , SSB एवं अन्य कांस्टेबल ,हेड कांस्टेबल और ट्रैडमेन परीक्षा के लिए - www.studyandupdates.com

Wednesday

900 + अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (Anek shabd ke liye ek shabd) - SSC GD , CISF ,BSF , ITBP , NIA , CRPF , SSB एवं अन्य कांस्टेबल ,हेड कांस्टेबल और ट्रैडमेन परीक्षा के लिए

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (Anek shabd ke liye ek shabd) - 
SSC GD  , CISF ,BSF , ITBP , NIA , CRPF , SSB एवं अन्य कांस्टेबल ,हेड कांस्टेबल और ट्रैडमेन  परीक्षा के लिए 


अ , आ से शुरू होने वाले शब्द :-

1. अपने आप उत्पन्न होने वाला = स्वत्पन्न
2. आतंक फ़ैलाने वाला = आतंकवादी
3. अत्यंत लगन व परिश्रम करने वाला = अध्यवसायी
4. आशा से अधिक = आशातीत
5. आदि से अंत तक = अघन्त
6. अगहन और पूस में पड़ने वाली ऋतु = हेमन्त
7. अचानक हो जाने वाला = आकस्मिक
8. अच्छा -बुरा समझने की शक्ति का अभाव = अविवेक
9. अच्छे चरित्र वाला = सच्चरित्र
10. अंडे से जन्म लेने वाला = अण्डज
11. अत्यंत सुंदर स्त्री = रूपसी
12. अत्यधिक वृष्टि = अतिवृष्टि
13. अधिक दिन तक जीने वाला – चिरंजीवी
14. अधिकार या कब्जे में आया हुआ = अधिकृत
15. अध्ययन का काम करने वाला = अध्येता
16. अध्यापन का काम करने वाला = अध्यापक
17. अनुकरण करने योग्य =अनुकरणीय
18. अनुचित बात के लिए आग्रह = दुराग्रह
19. अनुचित या बुरा आचरण करने वाला = दुराचारी
20. अन्न को पचाने वाली जठर की अग्नि = जठराग्नि
21. अन्य से संबंध रखने वाला = अनन्य
22. अपना हित चाहने वाला = स्वार्थी
23. अपनी इच्छा के अनुसार काम करने वाला = इच्छाचारी
24. अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला = स्वंयसेवक
25. अपनी धुन में मस्त रहने वाला = झक्की
26. अपनी विवाहित पत्नी से उत्पन्न पुत्र = औरस पुत्र
27. अपनी हत्या स्वंय करने वाला = आत्महत्या
28. अपने कर्तव्य का निर्णय न करने वाला = किंकर्तव्यविमूढ़
29. अपने को पंडित मानने वाला = पंडितम्मन्य
30. अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला = देशद्रोही
31. एक देश से दूसरे देश में सामान जाना = निर्यात
32. अपने देश से प्यार करने वाला = देशभक्त
33. अपने पति के प्रति अनन्य अनुराग रखने वाली = पतिव्रता
34. अपने पद से हटाया हुआ = पदच्युत
35. अपने परिवार के साथ = सपरिवार
36. अपने प्राण आप लेने वाला = आत्मघाती
37. अपने बल पर निर्भर रहने वाला = स्वावलम्बी
38. अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना = अंशदान
39. अपराध और उनपर दंड देने के नियम निर्धारित करने वाला प्रश्न = दण्डसंहिता
40. अभिनय करने वाला पुरुष = अभिनेता
41. अभिनय करने वाली स्त्री = अभिनेत्री
42. अभी-अभी जन्म लेने वाला = नवजात
43. अर्थ या धन से संबंध रखने वाला = आर्थिक
44. अल्प वेतन भोगने वाला = अल्पवेतनभोगी
45. अवश्य होनेवाला = अवश्यम्भावी
46. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला = अवसरवादी
47. अविवाहित लडकी = कुमारी
48. आँख की बीमारी = दृष्टिदोष
49. आँखों के समक्ष = प्रत्यक्ष
50. आँखों से परे = परोक्ष
51. आँवला , हर्र , बहेड़ा = त्रिफला
52. आकाश को चूमने वाला =गगनचुम्बी
53. आग से झुलसा हुआ = अनलदग्ध
54. आकाश में उड़ने वाला = नभचर
55. आगे का विचार करने वाला = अग्रसोची
56. आगे होने वाला = भावी
57. आज्ञा का पालन करने वाला = आज्ञाकारी
58. आटा पीसने वाली स्त्री = पिसनहारी
59. आड़ या परदे के लिए रथ या पालकी को ढकने वाला कपड़ा = ओहार
60. आढत का व्यापार करने वाला = आढतिय
61. आत्मा या परमात्मा का द्वैत न माननेवाला = अद्वैतवादी
62. आधे से अधिक लोगों की सम्मिलित एक राय = बहुमत
63. आय से अधिक व्यर्थ खर्च करने वाला = फिजूलखर्ची
64. लेन -देन का लेखा करने वाला = लेखाकार
65. आया हुआ = आगत
66. आयोजन करने वाला व्यक्ति = आयोजक
67. आलोचना करने वाला = आलोचक
68. आलोचना के योग्य = आलोच्य
69. आशुलिपि जाननेवाला = आशुलिपिक
70. अथिति की सेवा करनेवाला = आतिथ्य
71. अपने जीवन का स्वलिखित इतिहास = आत्मकथा
72. अपने आप को धोखा देने वाला = आत्मवन्च्क
73. अधिक बोलने वाला = वाचाल
74. अधिक व्यय खर्च करने वाला = अपव्ययी
75. अच्छे मार्ग पर चलने वाला = सुपथगामी
76. आत्मा से संबंध रखने वाला = आध्यात्म
77. अपने देश में बना हुआ = स्वदेशी
78. अक्षर-अक्षर करके या मिलता हुआ = अक्षरशः
79. अपने देश से दूसरे देश में जाकर रहने वाला = प्रवासी
80. आलस करने वाला = आलसी

इ , ई से शुरू होने वाले शब्द :-

81. ईश्वर में आस्था रखने वाला = आस्तिक
82. ईश्वर पर विश्वाश न रखने वाला = नास्तिक
83. इतिहास का ज्ञाता = अतिहासज्ञ
84. इन्द्रियों को जितने वाला = जितेन्द्रिय
85. इन्द्रियों की पहुंच से बाहर = अतीन्द्रिय
86. इतिहास से संबंध रखने वाला = ऐतिहासिक
87. इन्द्रियों को वश में करने वाला = इन्द्रियजित
88. इन्द्रियों पर किया जानेवाला वश = इन्द्रियाविग्रह
89. इतिहास को जानने वाला = इतिहासज्ञ
90. इस लोक से संबंधित = ऐहिक
91. इंद्रजाल करने वाला = ऐन्द्रजालिक
92. इन्द्रियों से संबंधित = ऐंद्रिक
93. इस लोक से संबंध रखने वाला = ऐहलौकिक

उ , ऊ से शुरू होने वाले शब्द :-

94. उत्तर -पूर्व का कोण = ईशान
95. उच्च न्यायालय का न्यायधीश = न्यायमूर्ति
96. उपचार या उपरी दिखावे के रूप में होने वाला = औपचारिक
97. उसी समय का = तत्कालीन
98. ऊपर आने वाला श्वास = उच्छवास
99. ऊपर कहा हुआ = उपर्युक्त
100. ऊपर की ओर जाने वाला = उध्र्वगामी
101. ऊपर की ओर बढती हुई साँस = उध्र्वश्वास
102. ऊपर लिखा गया = उपरिलिखित
103. उपजाऊ = उर्वर
104. किसी की हँसी उड़ाना = उपहास
105. उपकार के प्रति उपकार करना =प्रत्युपकार

ए , ऐ से शुरू होने वाले शब्द :-

106. एक ही समय में वर्तमान = समसामयिक
107. एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआ = स्थानांतरित
108. एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना = अनुवाद
109. ऐसा वृत जो मरने पर ही समाप्त हो = आमरणव्रत
110. ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चन्द्रमा का बिम्ब पूरी तरह ढक जाए = खग्रास
111. ऐसा जो अंदर से खाली हो = खोखला
112. ऐसा तर्क जो देखने पर ठीक हो , किन्तु वैसा न हो = तर्काभास
113. एक व्यक्ति द्वारा चलाई जाने वाली शासन प्रणाली = तानाशाही
114. एक राजनितिक दल छोडकर दूसरे दल में शामिल होने वाला = दलबदलू
115. एक देश से माल दूसरे देश में ले जाने की क्रिया = निर्यात
116. ऐतिहासिक युग के पूर्व का = प्रागैतिहासिक
117. एक महीने में होने वाला = मासिक
118. एक ही जाति का = सजातीय
119. एक ही समय में उत्पन्न होने वाला = समकालीन
120. एक सप्ताह में होने वाला = साप्ताहिक
121. एक हजार वर्षों का समाहार = सहर्सब्दी
122. एक व्यक्ति का राज = एकतंत्र

ऋ से शुरू होने वाले शब्द :-

123. ऋषि की कही गई बात = आर्ष
124. ऋण के रूप में आर्थिक सहायता = तकावी
125. ऋषियों के रहने का स्थान = आश्रम

क , ख से शुरू होने वाले शब्द :-


126. किसी दिन का पूर्ण ज्ञाता = पारंगत
127. किसी टूटी- फूटी इमारत का अंश = भग्नावशेष
128. कनक जैसी आभा वाला = कनकाय
129. कठिनता से प्राप्त होने वाला = दुर्लभ
130. कठिनाई से समझने वाला = दुर्बोध
131. कपड़ा सिने  का व्यवसाय करने वाला = दर्जी
132. कम खर्च करने वाला = मितव्ययी
133. कम जानने वाला = अल्पज्ञ
134. कम बोलनेवाला = मितभाषी
135. कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है = अधिभार
136. करने योग्य = करणीय , कर्तव्य
137. करुण स्वर में चिल्लाना = चीत्कार
138. कर्मचारियों आदि को छांटकर निकालने की क्रिया = छंटनी
139. कल्पना से परे हो = कल्पनातीत
140. कष्टों या काँटों से भरा हुआ = कंटकाकीर्ण
141. कही हुई बात को बार -बार कहना = पिष्टपेषण
142. काँटेदार झाड़ियों का समूह = झाड़झंखाड़
143. कारागार से संबंध रखने वाला = कारागारिक
144. कार्य करने वाला व्यक्ति = कार्यकर्ता
145. किन्ही घटनाओं का कालक्रम से किया गया वृत = इतिवृत
146. किसी से भी न डरना वाला = निडर
147. किसी पद का उम्मीदवार = प्रत्याशी
148. कीर्तिमान पुरुष = यशस्वी
149. कल्पना से परे = कल्पनातीत
150. कुछ दिनों तक बने रहना = टिकाऊ
151. किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना = अतिश्योक्ति
152. क्रम के अनुसार = यथाक्रम
153. किसी कथा के अंतर्गत आने वाली दूसरी कथा = अंत:कथा
154. किसी विषय को विशेषरूप से जानने वाला = विशेषज्ञ
155. किसी काम में दूसरे से बढने की इच्छा या उद्योग = स्पर्द्धा
156. कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है = अधिभार
157. किसी पक्ष का समर्थन करने वाला = अधिवक्ता
158. किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे = अधीक्षक
159. किसी सभा , संस्था का प्रधान = अध्यक्ष
160. किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता = अनुदान
161. किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया = अनुमोदन
162. किसी व्यक्ति या सिद्धांत का समर्थन करने वाला = अनुयायी
163. किसी कार्य को बार-बार करना = अभ्यास
164. किसी वस्तु का भीतरी भाग = अभ्यन्तर
165. किसी वस्तु को पाने की तीव्र इच्छा = अभीप्सा
166. किसी प्राणी को न मारना = अहिंसा
167. किसी बात पर बार -बार जोर देना = आग्रह
170. किसी पात्र आदि के अंदर का स्थान , जिसमें कोई चीज आ सके = आयतन
171. किसी अवधि से संबंध रखने वाला = आवधिक
172. किसी देश के वे निवासी जो पहले से वहाँ रहते रहे हैं = आदिवासी
173. किसी नई चीज को बनाना = ईजाद , अविष्कार
174. किसी के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने वाला = उतराधिकारी
175. किसी एक पक्ष से संबंधित = एकपक्षीय
176. किसी के उपकार को न मानना = कृतघ्न
177. किसी की कृपा से पूरी तरह संतुष्ट = कृतार्थ
178. कारागार से संबंध रखने वाला = कारागारिक
179. किन्हीं निश्चित कार्यों के लिए बनाई गई समिति = कार्यसमिति
180. किसी विचार या निर्णय को कार्यरूप देना = कार्यान्वयन
181. कुन्ती का पुत्र = कौन्तेय
182. किसी के घर की होने वाली तलाशी = खानातलाशी
183. किसी के इर्द -गिर्द घेरा डालने की क्रिया = घेराबंदी
184. किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात = चेतावनी
185. किसी वस्तु का चौथा भाग = चतुर्थाश
186. किसी के संपूर्ण जीवन के कार्यों का विवरण = जीवनचरित
187. किसी ग्रन्थ या टीका की रचना करना = टीकाकार
188. किराये पर चलने वाली मोटरगाड़ी = टैक्सी
189. किसी पद या सेवा से मुक्ति का पत्र = त्यागपत्र
190. किसी भी पक्ष का समर्थन न करने वाला = तटस्थ
191. कुछ निश्चित लम्बाई का कपड़ा = थान
192. किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु = थाती , धरोहर , अमानत
193. किसी के साथ संबंध न रखने वाला = निःसंग
194. किसी देवता पर चढ़ने के लिए मारा जाने वाला पशु = बलि
195. जो पहले रहा हो = भूतपूर्व
196. किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला = मर्मज्ञ
197. कुछ खास शर्तों द्वारा कोई कार्य कराने का समझौता = संविदा
198. करने की इच्छा = चिकीर्षा
199. कष्ट से सिद्ध होने वाला = कष्टसाध्य
200. कम भोजन करने वाला = अल्पाहारी
201. किसी बात को पंजिका में पढ़ाना = पंजीकरण
202. किसी एक पक्ष से संबंधित = एकपक्षीय
203. खाने की इच्छा = बुभुक्षा
204. खाने योग्य पदार्थ = खाद्य
205. खाने से बचा हुआ झूठा भोजन = उच्छिष्ट
206. खून से रंगा हुआ = रक्तरंजित
207. खेलने का मैदान = क्रीडास्थल

ग , घ से शुरू होने वाले शब्द :-


208. गाँव में रहने वाला = ग्रामीण
209. घुमने- फिरने वाला व्यक्ति = पर्यटक
210. गोद लिया हुआ पुत्र = दत्तक
211. गुण -दोषों का विवेचन दिया गया हो = आलोचक
212. घुटनों तक जिसकी बाहें हों = अजानुबाहू
213. गंगा का पुत्र = गांगेय
214. गगन चूमने वाला = गगनचुम्बी
215. गणित शास्त्र के जानकार = गणितज्ञ
216. गिरा हुआ = पतित
217. गुरु के समीप रहनेवाला विद्यार्थी = अन्तेवासी
218. गृह बसा कर रहने वाला = गृहस्थ
219. गोपों को घेरा बांधकर नाचने की क्रिया = रास
220. घास छिलने वाला = घसियारा
221. घुलने योग्य पदार्थ = घुलनशील
222. घूम -फिरकर सौदा बेचने वाला = फेरीवाला
223. घूस लेने वाला = घूसखोर
224. घृणा करने योग्य = घृणास्पद

च , छ से शुरू होने वाले शब्द :-

225. छिपाने योग्य = गोपनीय
226. छोटे से छोटे दोषों की खोज करने वाला = छिंद्रावेषी
227. चन्द्रमा जैसे मुख वाली = चन्द्रमुखी
228. छात्रों के रहने का स्थान = छात्रवास
229. चार मुखों वाला = चतुरानन
230. चार वेदों को जानने वाला = चतुर्वेदी
231. चार राहों वाला = चौराहा
232. चेतन स्वरूप की माया = चिद्विलास
233. चूहे फंसाने का पिंजरा = चूहेदानी
234. चौथे दिन आने वाला ज्वर = चौथिया
235. चारों ओर की सीमा = चौहदी
236. चारों ओर जल से घिरा हुआ भू भाग = टापू
237. चोरी छिपे चुंगी शुल्क आदि दिए बिना माल लाकर बेचनेवाला = तस्कर
238. चौपायों के बाँधने का स्थान = थान
239. चिंता में डुबा हुआ = चिंतित
240. चुनाव में अपना मत देने की क्रिया = मतदान
241. छिपे वेश में रहना = छद्मवेश
242. छ: महीने के समय से संबंधित = छमाही
243. छत में टांगने के शीशे का कमल या गिलास , जिसमें मोमबत्तियां जलती हों = फानूस
244. छोटे कद का आदमी = बौना
245. छ कोनों वाली आकृति = षट्कोण
246. छ -छ महीने पर होने वाला = षाण्मासिक
247. छूत से फैलने वाला रोग = संक्रामक
248. छ: मुँहों वाला = षण्मुख , षडानन

ज , झ से शुरू होने वाले शब्द :-


249. जिसके मन में दया हो = दयालु
250. जो चित्र बनाता हो = चित्रकार
251. जो दिखाई न दे = अदृश्य
252. जो विज्ञान जानता हो = वैज्ञानिक
253. जहाँ इलाज किया जाता हो = अस्पताल
254. जहाँ पुस्तकें पढने के लिए रखी जाती हों = पुस्तकालय
255. जो जुटे ठीक करता हो = मोची
256. जो रोग से ग्रस्त है = रोगी
257. जो मिठाई बनाता हो = हलवाई
258. जो दूसरों के साथ भलाई करे = परोपकारी
259. जिसके माता-पिता न हो = अनाथ
260. जो पढ़ा-लिखा न हो = अनपढ़
261. जो अक्षर जनता है = साक्षर , शिक्षित
262. जिसके अंदर साहस हो = साहसी
263. जिसमें ईमानदारी हो = ईमानदार
264. जो लकड़ी का सामान बनाता हो = बढ़ई
265. जो चित्र बनाता हो = चित्रकार
266. जिसका जन्म न हुआ हो = अजन्मा
267. जिसे गिना न जा सके = अगणित
268. जो कुछ भी नहीं जनता हो = अज्ञ
269. जो बहुत थोडा जनता हो = अल्पज्ञ
270. जिसकी आशा न की गई हो = अप्रत्याशित
271. जो इन्द्रियों से परे हो = अगोचर
272. जो विधान के विपरीत हो = अवैधानिक
273. जो संविधान के प्रतिकूल हो = असंवैधानिक
274. जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो = अविवेक
275. जिसके समान कोई दूसरा न हो = अद्वितीय
276. जिसे वाणी व्यक्त न कर सके = अनिर्वचनीय
277. जैसा पहले कभी न हुआ हो = अभूतपूर्व
278. जो व्यर्थ का व्यय करता हो = अपव्ययी
279. जिसके पास कुछ भी न हो = अकिंचन
280. जिसका निवारण न हो सके = अनिवार्य
281. जिसका परिहार करना संभव न हो = अपरिहार्य
282. जो ग्रहण करने योग्य न हो = अग्राह्मा
283. जिसे प्राप्त न किया जा सके = अप्राप्य
284. जिसका उपचार न हो सके = असाध्य
285. जो तुरंत कविता बना सके = आशुकवि
286. जिसके हाथ में चक्र हो = चक्रपाणि
287. जिसके मस्तक पर चन्द्रमा हो = चन्द्रमौली
288. जो दूसरों के दोष खोजे = छिद्रान्वेषी
289. जानने की इच्छा = जिज्ञासा
290. जीवित रहने की इच्छा = जिजीविषा
291. जीतने की इच्छा वाला = जिगीषु
292. जहाँ सिक्के ढाले जाते हैं = टकसाल
293. जो त्यागने योग्य हो = त्याज्य
294. जिसे पर करना कठिन हो = दुस्तर
295. जंगल की आग = दावाग्नि
296. जिसमें कोई विवाद ही न हो = निर्विवाद
297. जो निंदा के योग्य हो = निन्दनीय
298. जिसे तुरंत उत्तर सूझ जाए = प्रत्युत्पन्नमति
299. जो विधि के अनुकूल हो = वैध
300. जो बहुत बोलता हो = वाचाल
301. जो सदा से चला आ रहा हो = सनातन
302. जो क्षण भर में नष्ट हो जाये = क्षणभंगुर
303. जिसने मुकदमा दायर किया है = वादी
304. जिसके विरुद्ध मुकदमा दायर किया है = प्रतिवादी
305. जो बुलाया न गया हो = अनाहूत
306. जिस नायिका का पति परदेश चला गया हो = प्रोषित पतिका
307. जिसका पति परदेश से वापस आ गया हो = आगत पतिका
308. जिसका पति परदेश जाने वाला हो = प्रव्स्यत्पतिका
309. जिसका मन दूसरी ओर हो = अन्यमनस्क
310. जो लौटकर आया है = प्रत्यागत
311. जो कार्य कठिनता से हो सके = दुष्कर
312. जिसे नापना संभव न हो = असाध्य
313. जिसने किसी दूसरे का स्थान अस्थाई रूप से ग्रहण किया हो = स्थानापन्न
314. जो जन्म लेते ही गीर या मर गया है = आदण्डपात
315. जिसे आश्वासन दिया गया हो = आश्वस्त
316. जिसकी बाहें जनु तक पहुंचती हो = आजानबाहू
317. जो आलोचना के योग्य हो = आलोच्य
318. जो कभी न मरे = अमर
319. जनता में सुनी – सुनाई बातें = किंवदंति
320. जिसकी कोई उपमा न हो = अनुपम
321. जिस पर नियंत्रण न हो = अनियंत्रण
322. जिसे जीता न जा सके = अजेय
323. जो स्पर्श करने योग्य न हो = अस्प्रश्य
324. जिसका कोई रक्षक न हो = अनाथ
325. जो रहा भ्रष्ट हो गया है = पथभ्रष्ट
326. जो पहले घटित नहीं हुआ है = अभूतपूर्व
327. जिस महिला के संतान न होती हो = बंध्या
328. जिस पर कोई ऋण न हो = उऋण
329. जो स्त्री कविता लिखती हो = कवियित्री
330. जो आशा से अधिक हो = आशातीत
331. जो युद्ध में स्थिर हो = युधिष्ठिर
332. जो भूखा हो = बुभुक्षित
333. जो चर पैर से चलता है = चतुष्पद
334. जिसके आर-पर देखा जा सके = पारदर्शी
335. जिस स्त्री को उसके पति ने त्याग दिया हो =परित्यक्ता
336. जिस स्त्री का पति जीवित हो = सधवा
337. जिसकी बुद्धि में तत्काल निर्णय की क्षमता हो = प्रत्युत्पन्नमति
338. जहाँ जाया न जा सके = अगम्य
339. जो सब में व्याप्त हो = सर्वव्यापी
340. जो अच्छे कुल से उत्पन्न हुए हों = कुलीन
341. जो एक ही माँ के उदर से उत्पन्न हुए हों = सहोदर
342. जिसकी दमन करना कठिन हो = दुर्दुमनिय
343. जो क्रमबद्ध इतिहास लिखे जाने से पूर्व का हो = प्रागैतिहासिक
344. जिसे काटा न जा सके = अकाट्य
345. जो करने योग्य न हो = अकरणीय
346. जिसमे कुछ करने की क्षमता न हो = अक्षम
347. जिसकी गणना न की जा सके = अगण्य
348. जिसका चिन्तन न हो सके = अचिंत्य
349. जिसका जन्म नहीं होता = अज
350. जिसे दबाया न जा सके = अदम्य
351. जिसमें दया न हो = अदय
352. जिस पर आक्रमण न हो सके = अनाक्रांत
353. जिसे बुलाया न गया हो = अनाहूत
354. जिसका अनुभव किया गया है = अनुभूत
355. जिसका उच्चारण न किया गया हो = अनुच्चारित
356. जिसका कहीं भी अंत न हो सके = अनंत
357. जिसके बिना काम न चले = अपरिहार्य
358. जो अधिक धन खर्च करता हो = अपव्ययी
359. जिस पर अभियोग लगाया गया हो = अभियुक्त
360. जिसका भेदन न किया जा सके = अभेद्य
361. जो शोच करने योग्य न हो = अशोच्य
362. जो नहीं हो सकता = असंभव
363. जिसे सहन न किया जा सके = असहनीय
364. जिसकी कोई सीमा न हो = असीम
365. जो बहुत कृशकाय हो = तंवंगी
366. जहाँ कोई मनुष्य न रहता हो = निर्जन
367. जिसके भीतर की हवा का तापमान समस्थित में रखा गया हो = वातानुकूलित
368. जो शक्ति का उपासक हो = शाक्त
369. जो सदियों से चला आ रहा हो = सनातन
370. जो केवल अपने सुख के लिए किया जाये = स्वान्तःसुखाय
371. जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज = जनतंत्र
372. जन्म से सौ वर्ष का समय = जन्मशती
373. जमी हुई गाढ़ी चीज की मोती तह = थक्का
374. जल में जनमने वाला = जलज
375. जल में रहने वाले जिव जन्तु = जलचर
376. जहाँ औषधि दान स्वरूप मिलती है = दातव्य , औषधालय
377. जहाँ खाना मुफ्त मिलता है = सदाव्रत
378. जहाँ गमन न किया जा सके = अगम्य
379. जहाँ तक सध सके = यथासाध्य
380. जहाँ तक संभव हो सके = यथासंभव
381. जहाँ नदियों का मिलन हो = संगम
382. जहाँ लोगों का मिलन हो = सम्मेलन
383. जान से मारने की इच्छा = जिघांसा
384. जरी किया गया अधिकारिक आदेश = अध्यादेश
385. जिसकी ग्रीवा सुंदर हो = सुग्रीव
386. जिस कागज पर मानचित्र , विवरण या कोष्ठक अंकित हो = फलक
387. जिस पर अभियोग लगाया गया हो = अभियुक्त
388. जिस पर किसी अन्य को कोई अधिकार न हो = एकाधिकार
389. जिस पर दिंनाक लगाया गया हो = दिनांकित
390. जिस पर निर्णय न हुआ हो = अनिर्णीत
391. जिस पर मुकदमा चल रहा हो = अभियुक्त
392. जिस पर लम्बी-लम्बी धारियाँ हों = धारीदार
393. जिस पर विचार न किया गया हो = अविचारित
394. जिस भूमि पर कुछ न उग सके = ऊसर
395. जिस समय बड़ी मुश्किल से भिक्षा मिलती है = दुर्भिक्ष
396. जिस स्थान पर अभिनेता अपना वेश-विन्यास करते हैं = नेपथ्य
397. जिस स्थान पर बैठकर माल खरीदा और बेचा जाता है = फड
398. जिस हँसी से अट्टालिका तक हिल जाये = अट्टहास
399. जिसका उच्चारण ओष्ठ से हो = ओष्ठ्य
400. जिसका कोई अंग बेकार हो = विकलांग
401. जिसका कोई दूसरा उपाय न हो = अनन्योपाय
402. जिसका कोई निश्चित घर न हो = अनिकेत
403. जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा हो = अजातशत्रु
404. जिसका कोई हिस्सा टूटकर अलग हो गया हो = खंडित
405. जिसका कोई खंडन न हो सके = अकाट्य
406. जिसका कोई चिन्तन किया जाना चाहिए = चिंतनीय
407. जिसका चित्त एक जगह स्थिर हो = एकाग्रचित
408. जिसका जन्म पीछे हुआ हो = अनुज
409. जिसका जन्म छोटी जाति में हुआ हो = अन्त्यज
410. जिसका तेज निकल गया हो = निस्तेज
411. जिसका पार न पाया जाए = अपार
412. जिसका मन उदार हो = उदारमना
413. जिसका मन महान हो = महामना
414. जिसका मूल नहीं है = निर्मूल
415. जिसका वचन द्वारा वर्णन न किया जा सके = अनिर्वचनीय
416. जिसका वर्णन न किया जा सके = वर्णनातीत
417. जिसका विभाजन न किया जा सके = अविभाजित
418. जिसका संबंध किसी एक देश से हो = एकदेशीय
419. जिसका संबंध उपनिवेश या उपनिवेशों से हो = औपनिवेशिक
420. जिसका संबंध उपन्यास से हो = औपन्यासिक
421. जिसका संबंध पश्चिम से हो = पाश्चात्य
422. जिसका हाथ बहुत तेज चलता हो = क्षिप्रह्स्त
423. जिसकी गहराई की थाह न लग सके = अथाह
424. जिसकी जीविका बुद्धि के बल पर चलती हो = बुद्धिजीवी
425. जिसकी पत्नी साथ में हो = विपत्निक
426. जिसकी परिभाषा देना संभव न हो = अपरिभाषित
427. जिसकी बहुत अधिक चर्चा हो = बहुचर्चित
428. जिसकी बाहें अधिक लम्बी हो = प्रलंबबाहू
429. जिसकी भुजाएँ दीर्घ हो = दीर्घबाहु
430. जिसकी बुद्धि कुश के अग्र की तरह तेज हो = कुशाग्रबुद्धि
431. जिसकी भुजाएँ बड़ी हों = महाबाहु
432. जिसकी सब जगह बदनामी हो = कुख्यात
433. जिसकी सुचना राज पत्र में दी गई हो = राजपत्रित
434. जिसके आने की तिथि न हो = अतिथि
435. जिसके कुल का पता ज्ञात न हो = अज्ञातकुल
436. जिसके नख सूप के समान हैं = शूर्पणखा
437. जिसके नीचे रेखा हो = रेखांकित
438. जिसके पास करोड़ों रुपए हो = करोडपति
439. जिसके पास कोई रोजगार न हो = बेरोजगार
440. जिसके पास लाख रुपए की संपत्ति हो = लखपति
441. जिसके पास शक्ति न हो = निर्बल
442. जिसके मन में कोई कपट न हो = निष्कपट
443. जिसके लम्बे-लम्बे बिखरे बाल हों = झबरा
444. जिसके लोचन सुंदर हों = सुलोचन
445. जिसके विषय में विवाद हो = विवादास्पद
446. जिसको रोकना कठिन हो = दुर्निवार
447. जिसने किसी विषय में मन लगा लिया हो = दत्तचित
448. जिसने गुरु से दीक्षा ली हो = दीक्षित
449. जिसने प्रतिष्ठा प्राप्त की है = लब्धप्रतिष्ठ
450. जिसने बहुत कुछ देखा हो = बहुदर्शी
451. जिसने बहुत कुछ सुन रखा हो = बहुश्रुत
452. जिसने मृत्यु को जीत लिया है = मृत्युंजय
453. जिस पर विश्वास किया गया है = विश्वस्त
454. जिसमे सहन शक्ति हो = सहिष्णु
456. जिसमे किसी प्रकार का विकार हो = विकृत
457. जिसमें ढाल हो = ढालू
458. जिसमें पाँच कोने हों = पंचकोण
459. जिसमे प्रतिभा है = प्रतिभा
460. जसमें मल न हो = निर्मल
461. जिसमें मल हो = मलिन
462. जिसमें सात रंग हों = सतरंगा
463. जिसमें हानि या अनर्थ का भय न हो = निरापट
464. जिसे अधिकार दिया गया हो = अधिकृत
465. जिसे कोई आकांक्षा न हो = निःस्पृह
466. जिसे कोई भ्रम या संदेह न हो = निर्भ्रन्त
467. जिसे क्रय किया गया हो = क्रीत
468. जिसके दस आनन हैं = दशानन
469. जिसे देख या सुनकर रोम खड़े हो जाये = रोमांचकारी
470. जिसे देखकर डर लगे = डरावना
471. जिसे देश से निकाला गया हो = निर्वासित
472. जीवन भर = आजीवन
473. जुआ खेलने का स्थान = फड
474. जेठ का पुत्र = जेठौत
475. जो अत्यंत कष्ट से निवारित किया जा सके = दुर्निवार
476. जो अपनी जगह से न डिगे = अडिग
477. जो अपनी बात से न टले = अटल
478. जो अपनी मातृभूमि छोडकर विदेश में रहता हो = विदेशी
479. जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके = अच्युत
480. जो अभी-अभी पैदा हुआ हो = नवजात
481. जो घोड़े का सवार है = अश्वारोही
482. जो आसानी से पचता हो = लघुपाक
483. जो उक्ति बार-बार कही जाए = पुनरुक्ति
484. जो कान को कटु लगे = कर्णकटु
485. जो कानून के अनुसार हो = वैध
486. जो कानून के विरुद्ध हो = अवैध
487. जो काव्य , संगीत आदि का रस न ले = अरसिक
488. जो जन्म से अँधा हो = जन्मांध
489. जो जरायु से जन्मता हो = जरायुज
490. जो तीन गुणों से तीत हो = त्रिगुणातीत
491. जो दूसरे की हत्या करता है = हत्यारा
492. जो दूसरे के अधीन हो = पराधीन
493. जो दो भाषाएँ जानता हो = दुभाषिय
494. जो द्वार का पालन करता है = द्वारपाल
495. जो धरती फोड़ कर जनमता है = उदभिज
496. जो धर्म को जानता है = धार्मिक
497. जो आकाश में चलता है = नभचर
498. जो नया आया हुआ हो = नवागन्तुक
499. जो नष्ट न होने वाला हो = अविनाशी
500. जो नाचता है = नृत्यकार
501. जो न्याय जानता है = नैयायिक
502. जो पहरा देता है = प्रहरी
503. जो पंचाल देश की है = पांचाली
504. जो पुरुष लोहे की तरह बलिष्ठ हो = लौहपुरुष
505. जो पूछने योग्य हो = प्रष्टव्य
506. जो पूर्ण रूप से बहरा हो = वज्रबधिर
507. जो युद्ध का पोत है = युद्धपोत
508. जो प्रणाम करने योग्य हो = प्रणम्य
509. जो रथ पर सवार है = रथी
510. जो राजगद्दी का अधिकारी हो = युवराज
511. जो स्मरण करने योग्य है = स्मरणीय
512. जो हाथों से मुक्त है = मुक्तहस्त
513. जोतने का काम = जुताई
514. झमेला करनेवाला = झमेलिया
515. झी-झी की तेज आवाज करने वाला कीड़ा = झींगुर
516. झूठ बोलने वाला = झूठा

ट , ठ से शुरू होने वाले शब्द :-

517. टाईप करने की कला = टंकण
518. ठकठक करके बर्तन बनाने वाला = ठठेरा
519. ठगों का मोदक जिसमें बेहोश करने वाली = ठगमोदक
520. ठठेरे की बिल्ली जो ठक ठक शब्द से न डरे = ठठेरमंजरिका
521. ठन ठन की आवाज = ठनकार
522. ठीक अपने क्रम से आया हुआ = क्रमागत
523. ठिका लेने वाला = ठीकेदार
524. ठूस कर भरा हुआ = ठसाठस

ड , ढ से शुरू होने वाले शब्द :-

525. डंडी मारने वाला = डंडीमार
526. डफली बजाने वाला = डफालची , डफाली
527. डाका मरने का काम = डकैती
528. डाका मारनेवाला = डकैत
529. ड्योढ़ी पर रहने वाला पहरेदार = ड्योढ़ीदार
530. ढालने का काम = धलाई
531. ढिंढोरा पीटने वाला = ढिंढोरिया
532. ढीला होने का भाव = ढिलाई
533. ढोंग रचनेवाला = ढोंगी
534. ढोलक बजाने वाला = ढोलकिया

त , थ से शुरू होने वाले शब्द :-

535. तीन पहिया वाला वाहन = तिपहिया
536. थोडा ज्ञान रखने वाला = अल्पज्ञ
537. थोड़ी देर में नष्ट होने वाला = क्षणभंगुर
538. तालाब में जन्म लेने वाला = सरसिज
539. तुरंत बच्चा पैदा करने वाली = सद्यप्रसुता
540. तीव्र बुद्धि वाला = कुशाग्रबुद्धि
541. तत्काल कविता करने वाला = आशुकवि
542. तीनों लोकों में होने वाला = त्रियुगी
543. तत्त्तव को जानने वाला = तत्त्तवज्ञ
544. तप करने वाला = तपस्वी
545. तर्क के द्वारा जो माना गया हो = तर्कसंगत
546. तर्क के द्वारा जो सम्मत है = तर्कसम्मत
547. तीन कालों की बात जानने वाला = त्रिकालज्ञ
548. तीन कालों को देखने वाला = त्रिकालदर्शी
549. तीन नदियों का संगम = त्रिवेणी
550. तीन माह में एक बार होने वाला = त्रैमासिक
551. तीन युगों में होने वाला = त्रियुगी
552. तीन लोकों का समूह = त्रिलोक
553. तीन वेदों को जानने वाला = त्रिवेदी
554. तीन लोकों का स्वामी = त्रिलोकी
555. तेज गति से चलने वाला = द्रुतगामी
556. तेज बुद्धिवा = कुशाग्रबुद्धि
557. तेज वाला = तेजस्वी
558. तैरने की इच्छा = तितीर्षा

द , ध से शुरू होने वाले शब्द :-

559. देखने योग्य = दर्शनीय
560. देखने वाला व्यक्ति = दर्शक
561. दो पहिया वाला वाहन = दुपहिया
562. दूसरे देश से संबंध रखने वाला = विदेशी
563. दोपहर के बाद का समय = अपराह्न
564. देहरी पर रंगों से बनाई गई चित्रकारी = अल्पना
565. देश के बाहर से कोई वस्तु मंगाना = आयात
566. देवी का उपासक = शाक्त
567. धरती और आकाश के बीच का स्थान = अंतरिक्ष
568. दूसरे के हित में अपने आप को संकट में डालना = आत्मोत्सर्ग
569. दोपहर का समय = मध्याह्र
570. दूसरों के गुण दोष बताने वाला = आलोचक
571. दो पैरों से चलने वाला = द्विपदी
572. दूसरों पर आश्रित रहने वाले = पराश्रित
573. धर्म में निष्ठा रखने वाला = धर्मनिष्ठ
574. दूर की सोचने वाला = दूरदर्शी
575. दूसरों की बात में दखल देना = हस्तक्षेप
576. दिल में होने वाला = हार्दिक
577. दया करने वाला = दयालु
578. दूसरों पर उपकार करने वाला = उपकारी
579. दूसरों के पीछे चलने वाला = अनुचर
580. दुख्यांत नाटक = त्रासदी
581. दर्द से भरा हुआ = दर्दनाक
582. देखने योग्य = दर्शनीय
583. दो बार जन्म लेने वाला = द्विज
584. दुःख देने वाला = दुःखद
585. दिन पर दिन = दिनानुदिन
586. द्रुत गमन करने वाला = द्रुतगामी
587. दाव का अनल = दावानल
588. दूसरों के गुणों में दोष ढूंढने की व्रती का न होना = अनसूया
589. देश के लिए अपने प्राण देने वाला = शहीद
590. दूसरों के हित में अपने आप को संकट में डालना = आत्मोत्सर्ग
591. दूसरों की उन्नति को न देख सकना = ईर्ष्या
592. दिन रात खड़े रहने वाले साधु = ठाडेश्वरी
593. दस वर्षों का समय = दशक
594. देने की इच्छा = दित्सा
595. देव या प्रारब्ध संबंधी बातें जानना = देवज्ञ
596. दिन के समय अपने प्रिय से मिलने जाने वाली नायिका = दिवाभिसारिका
597. दशरथ का पुत्र = दशरथि
598. देखने की इच्छा = दिदृक्ष
599. दंड दिए जाने योग्य = दंडनीय
600. दो भाष्यें बोलने वाला = द्विभाषी
601. दो वेदों को जानने वाला = द्विवेदी
602. देवताओं पर चढ़ाने हेतु बनाया गया दही , घी , जल , चीनी , और शहद का मिश्रण = मधुपर्क
603. दूसरे के स्थान पर काम करने वाला = स्थानापन्न
604. दैहिक , दैविक और भौतिक ताप या कष्ट = त्रिताप
605. दीवार पर बने हुए चित्र = भित्तिचित्र
606. दूसरे के हाथ में गया हुआ = हस्तांतरित
607. धरती और आकाश के बीच का स्थान = अंतरिक्ष
608. धन से संबंध रखने वाला = आर्थिक
609. धन के देवता = कुबेर
610. धर्म में रूचि रखने वाला = धर्मात्मा
611. ध्यान करने योग्य या लक्ष्य = ध्येय
612. धन देने वाला = धनद
613. धर्म या शास्त्र के विरुद्ध कार्य = अधर्म

न , प से शुरू होने वाले शब्द :-

614. प्रतिदिन होने वाला = दैनिक
615. पढने वाला व्यक्ति = पाठक
616. नीचे लिखे हुए = निम्नलिखित
617. पुस्तकों की समीक्षा करने वाला = समीक्षक , आलोचक
618. पैर से मस्तक तक = आपादमस्तक
619. नील रंग का फूल = इन्दीवर
620. पृथ्वी से संबंधित = पार्थिव
621. पुरुष जिसकी स्त्री मर गई हो = विधुर
622. पसीने से उत्पन्न होने वाला = स्वेदज
623. प्राकृतिक वर्षा का पूर्ण रोपण = अनावृष्टि
624. नीति को जानने वाला = नीतिज्ञ
625. परलोक का = परलौकिक
626. पिने की इच्छा करने वाला = पिपासु
627. पीछे चलने वाला = अनुगामी
628. पृथ्वी और आकाश के बीच का स्थान = अंतरिक्ष
629. प्रतिदिन प्रकाशित होने वाला समाचार = दैनिक
630. परीक्षा लेने वाला = परीक्षक
631. परम्परा से चली आई हुई उक्ति = लोकोक्ति
632. न्याय करने वाला = न्यायधीश
633. पन्द्रह दिन में एक बार होने वाला = पाक्षिक
634. पथ का प्रदर्शन करने वाला = पथप्रदर्शक
635. पूरब और उत्तर के बीच की दिशा = ईशान
636. न टूटने वाला = अटूट
637. न बहुत शीत न बहुत उष्ण = समशीतोष्ण
638. न हो सकने वाला = असंभव
639. नए युग या परवर्ती का निर्माण करना = युगनिर्माता
640. नख से शिखा तक के सब अंग = नखशिख
641. नगर का रहनेवाला = नागरिक
642. नदी से सींचा जाने वाला प्रदेश = नदीमातृक
643. नभ में विचरण करने वाला = नभचर
644. नया जन्मा हुआ = नवजात
645. नया उदित होने वाला = नवोदित
646. नया-नया आया हुआ = नवागन्तुक
647. नष्ट होने वाला = नश्वर
648. नहीं खाने योग्य = अखाद्य
649. नहीं मरने वाला = अमर
650. नाक से रक्त बहने का रोग = नकसीर
651. नापाक इरादे से की जाने वाली मन्त्रणा = दुरभिसन्धि
652. मिर्वचं में अपना मत देने वाला = निर्वाचक
653. निशा में विचरण करने वाला = निशाचर
654. नीचे की ओर मुख किये हुए = अधोमुख
655. नीचे की ओर लाना या खीचना = अपकर्ष
656. पंक्ति में सबसे आगे खड़े होने वाला = अग्रसर
657. पंडितों में पंडित = पंडितरा
658. पति के छोटे भाई की स्त्री = देवरानी
659. पति-पत्नी का जोड़ा = दम्पति
660. पत्रों को दूरस्थ स्थानों पर पहुँचाने वाली सेवा = डाक सेवा
661. पर्ण की बनी हुई कुटी = पर्णकुटी
662. पर्वत की कन्या = पार्वती
663. पर्वत के पास की भूमि = उपत्यका
664. पर्वत पर चढने वाला = पर्वतारोही
665. पानी में डूबकर चलने वाली नाव = पनडुब्बी
666. पिता का पिता = पितामह
667. पिता की हत्या करने वाला = पितृहन्ता
668. पिता के पिता का पिता = प्रपितामह
669. पिता से प्राप्त हुई =पैतृक
670. पुत्र का पुत्र = पौत्र
671. पुत्र की वधू = पुत्रवधू
672. पुलिस की बड़ी चौकी = थाना
673. पूछने योग्य = प्रष्टव्य
674. पूजने योग्य = पूजनीय , पूज्य
675. पृथ्वी की वह शक्ति जो सभी चीजों को अपनी ओर खींचती है = गुरुत्वकर्ष्ण
676. प्रकृति से संबंधित = प्राकृतिक
677. प्रतिकूल पक्ष का = विपक्षी
678. प्रयोग में लेन योग्य = प्रयोजनीय
679. प्राचीन आदर्श के अनुकूल चलने वाला = गतानुगतिकता
680. प्राण देने वाली औषधी = प्राणदा
681. प्राणों पर संकट लेन वाला = संघातिक
682. प्रिय बोलने वाली स्त्री = प्रियंवदा
683. पदार्थ का सबसे छोटा इन्द्रिय ग्राह्म विभाग = अणु

फ , ब से शुरू होने वाले शब्द :-

684. फल -फूल खाने वाला = शाकाहारी
685. बहुत मेहनत करने वाला = परिश्रमी
686. बोलने वाला व्यक्ति = वक्ता
687. बहुत कम खर्च करने वाला = मितव्ययी
688. बिना पलक झपकाए हुए = निर्निमेष
689. फूलों का गुच्छा = स्तवक
690. बाएँ हाथ से तीर चला सकने वाला = सव्यसाची
691. बुरा आचरण करने वाला = दुराचारी
692. बालक से वृद्ध तक = आबालवृद्ध
693. फल देने वाला = फलदायी
694. फेन से भरा हुआ = फेनिल
695. फेंककर चलाया जाने वाला हथियार = अस्त्र
696. बुरा आग्रह = दुराग्रह
697. बुरे चरित्र वाला = दुश्चरित्र
698. बच्चों के लिए काम की वस्तु = बालोपयोगी
699. बिलकुल बर्बाद हो गया हो = ध्वस्त
700. बहुत तेज चलने वाला = द्रुतगामी
701. बिना वेतन का = अवैतनिक
702. बिता हुआ = अतीत
703. बेचने वाला = विक्रेता
704. बिना आयास के = अनायास
705. बिना अंकुश का = निरंकुश
706. बिना वेतन के कार्य करने वाला = अवैतनिक
707. बेलों आदि से घिरा हुआ सुरम्य स्थान = कुंज
708. बहुत गप्पे हांकने वाला = गपोड़िया
709. बहुत सी घटनाओं का सिलसिला = घटनावली
710. बरसात के चार महीने = चतुर्मास
711. बहुत डरनेवाला = डरपोक
712. बहुत दूर की बात पहले से ही सोच लेना = दूरदर्शी
713. बहुत चंचल , दुष्ट और अपनी प्रसंशा करने वाला नायक =धीरोद्धत
714. बच्चा जनने वाली स्त्री = प्रसूत
715. बहुत सी भाषाओँ को बोलने वाला = बहुभाषाभाषी
716. बहुत सी भाषों को जानने वाला = बहुभाषाविद
717. बहुत से रूप धारण करने वाला = बहुरुपिया
718. बहुत बोलने वाला = बहुभाषी
719. बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीत = लोरी
720. बाल्यावस्था और युवावस्था के बीच का समय = व्य: संधि
721. बोलने की इच्छा = विवाक्षा
722. बिजली की तरह तीव्र वेग वाला = विघुतवेग
723. बिना माता -पिता का = अनाथ
724. बिजली की तरह कांति वाला = विधुत्प्रभ

भ , म से शुरू होने वाले शब्द :-


725. मास में एक बार आने वाला = मासिक
726. मांस खाने वाला = मांसाहारी
727. भारत में रहने वाला = भारतीय
728. भगवान में विश्वास रखने वाला = आस्तिक
729. भगवान में विश्वास न रखने वाला = नास्तिक
730. मांस रहित भोजन = निरामिष
731. मोक्ष का इच्छुक = मुमुक्षु
732. मृत्यु का इच्छुक = मुमुर्षू
733. मधुर बोलने वाला = मधुरभाषी
734. माया करने वाला = मायावी
735. मध्यरात्रि का समय = निशीथ
736. भलाई की इच्छा रखने वाला = हितैषी
737. भलाई चाहने वाला = हितैषी
738. भली प्रकार से सिखा हुआ = अभ्यस्त
739. भविष्य में होनेवाला = भावी
740. भूख से व्याकुल = क्षुधातुर
741. भूत-वर्तमान- भविष्य को देखने वाले = त्रिकालदर्शी
742. भूतों का ईश्वर = भूतेश
743. भेड़ का बच्चा = मेमना
744. भोजन करने की इच्छा = बुभुक्षा
745. भौहों के बीच का उपरी भाग = त्रिकुटी
746. मछली की तरह आँख वाली = मीनाक्षी
747. मछली पकड़ने या बेचने वाली जाति विशेष = धीवर
748. मन की ववृति = मनोवृति
749. मनन करने योग्य = मननीय
750. मन पसंद या नामांकित = मनोनीत
751. न्यूर की तरह आँखों वाली = मयूराक्षी
752. मरण तक = आमरण
753. मरने की इच्छा = मुमूर्षा
754. महल का भीतरी भाग = अंत:पुर
755. महीने के किसी पक्ष की चौथी तिथि = चतुर्थी
756. माता की हत्या करने वाला = मातृहंता
757. मिठाई बनाने और बेचने वाला = हलवाई
758. मित बोलने वाला = मितभाषी
759. मधुर भाषण करने वाला = मिष्टभाषी
760. मुंह पर निलकने वाली फुंसियां = मुंहासे
761. मूल बातों को संक्षेप में लिखना = टिप्पणी
762. मेघ की तरह नाद करने वाला = मेघनाद

य , र से शुरू होने वाले शब्द :-

763. रोगी की चिकित्सा करने वाला = चिकित्सक
764. रात्रि में विचरण करने वाला = निशाचर
765. रात्रि का प्रथम प्रहर = प्रदोष
766. युद्ध की इच्छा रखने वाला = युयुत्सु
767. यज्ञ में आहुति देने वाला = होता
768. यात्रा करनेवाला = यात्री
769. यशवाला = यशस्वी
770. युद्ध में स्थिर रहता है = युधिष्ठिर
771. याचना करनेवाला = याचक
772. युग का निर्माण करनेवाला = युगनिर्माता
773. यात्रियों के लिए धर्मार्थ बना हुआ घर = धर्मशाला
774. यथार्थ कहने वाला = यथार्थवादी
775. राज्य के अधिपति द्वारा जरी किया गया वो अधिकारिक आदेश जो किसी विशेष समय तक ही लागु हो = अध्यादेश
776. रचना करने वाला = रचयिता
777. रात और संध्या के बीच की बेला = गोधुलि
778. राजनीतिज्ञों अवम राजदूतों की कला = कूटनीति
779. रोगियों की चिकित्सा करने का स्थान = चिकित्सालय
780. रक्त में रंगा या भरा हुआ = रक्तरंजित
781. रात को दिखाई न देने वाला रोग = रतौंधी
782. राष्ट्र का प्रमुख = राष्ट्रप्रमुख
783. राजा या राज्य के प्रति किया जाने वाला विद्रोह = राजद्रोह

ल , व से शुरू होने वाले शब्द :-

784. वर्ष में एक बार आने वाला = वार्षिक
785. विद्या की चाह रखने वाला = विद्यार्थी
786. लेख लिखने वाला = लेखक
787. वह स्त्री जिसे सूर्य ने न देखा हो = असुर्यम्पश्य
788. वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो = आगतपतिका
789. वह स्त्री जिसका पति आने वाला हो = आगमिस्य्तपतिका
790. वह जो अपने आचार से पवित्र है = आचारपूत
791. वन्दना करने योग्य = वंदनीय
792. विष्णु की उपासना करने वाला = वैष्णव
793. वन में लगने वाली आग = दावानल
794. लगातार घंटा बजने से होनेवाला शब्द = टनाटन
795. लाभ की इच्छा = लिप्सा
796. लेखक द्वारा लिखित अपनी जीवनी = आत्मकथा
797. लोक का = लौकिक
798. लौटकर आया हुआ = प्रत्यागत
799. वर्षा का अनुभव = अनावृष्टि
800. वासुदेव के पुत्र = वासुदेव
801. वह कपड़ा जिससे कोई चीज झाड़ी जाए = झाडन
802. वह कवि जो तत्क्षण कविता कर सके = आशुकवि
803. वह काव्य जिसका अभिनय किया जाये = रूपक
804. वह जिसकी द्रष्टि दूर तक जाए = दूरदर्शी
805. वह जिसकी प्रतिज्ञा दृढ हो = दृढप्रतिज्ञ
806. वह जिससे प्रेम किया जाए = प्रेमपात्र
807. वह नाटक जिसमें गीत अधिक हों = गीतरूपक
808. वह नायिका जिसका पति रात को किसी अन्य स्त्री के पास रहकर प्रात: उसके पास आता है = खंडित
809. वह नायिका जिसका पति विदेश जाने को है = प्रवत्स्यपतिका
810. वह नायिका जो कृष्ण पक्ष में अपने प्रेमी से मिलने जाती हो = कृष्णाभिसरिका
811. वह पत्र जिसमें किसी को कुछ करने का अधिकार दिया गया हो = अधिपत्र
812. वह फाड़ जिससे आग निकलती हो = ज्वालामुखी
813. वह पात्र जिसमें शोभा के लिए फूल लगाकर रखे जाते हैं = फूलदान
814. वह पुरुष जिसकी पत्नी साथ है = सपतिक
815. वह पूँजी जो संपत्ति आदि के रूप में हो = रिक्थ
816. वह बात जो जनसाधारण में चलती आ रही है = किंवदन्ती
817. वह वस्तु जिसका उत्पादन हुआ है = उत्पाद
818. वह व्यक्ति जो हाथ उठाये हो = उध्र्वबाहू
819. वह शासन प्रणाली जिसमें जन साधारण का शासन हो = प्रत्युत्पन्नमति
820. वह शासन प्रणाली जो जनता द्वारा जनता के हित के लिए हो = लोकतंत्र
821. वह स्त्री जिसका पति दूसरा विवाह कर ले = अध्गूढा
822. वह स्त्री जिसके पति ने त्याग दिया हो = परित्यक्ता
823. वह स्त्री जिसमें पृथ्वी के स्वरूप का वर्णन हो = भूगोल
824. वह स्थान जहाँ मुर्दे जलाये जाते हैं = श्मशान
825. वह स्थिति जब मुद्रा का चलन अधिक हो = मुद्रास्फीति
826. वादव का अनल = वाडवानल
827. वात , पित्त व कफ = त्रिदोष
828. वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क = अधिशुल्क
829. विदेश में प्रवास करने वाला = विदेशी
830. विदेश से वस्तुएँ मँगाना = आयात
831. विद्या की चाह रखने वाला = विद्यार्थी
832. विद्या की देवी = सरस्वती
833. विधानमंडल द्वारा पारित या स्वीकृत नियम = अधिनियम
834. विधि द्वारा प्राप्त = विधिप्रद्त्त
835. विवाद या गुटबंदी से अलग रहने वाला = तटस्थ
836. विवाह के पश्चात वधू का ससुराल में दूसरी बार आना = द्विरागमन
837. विश्वास के योग्य = विश्वसनीय
838. विश्व का पर्यटन करने वाला = विश्वपर्यटक
839. विष्णु का उपासक = वैष्णव
840. वृष्टि का अभाव = अनावृष्टि
841. वे बातें जो पुस्तक के आरंभ में लिखी जाती हैं = भूमिका
842. वेतन पर काम करने वाला = वैतनिक
843. व्याकरण जाननेवाला = वैयाकरण

स , श , ष , श्र से शुरू होने वाले शब्द :-


844. सप्ताह में एक बार आने वाला = साप्ताहिक
845. शहर में रहने वाला = शहरी
846. सोने -चाँदी की चीजें बनाने वाला = सुनार
847. सुनने वाला व्यक्ति = श्रोता
848. साथ पढने वाला = सहपाठी
849. शिक्षा देने वाला = शिक्षक
850. सरकारी गजट में छपी सूचना = अधिसूचना
851. शरण पाने का इच्छुक = शरणार्थी
852. सौ वर्ष का समय = शताब्दी
853. शिव का उपासक = शैव
854. समान रूप से ठंडा और गर्म = समशीतोष्ण
855. समान दृष्टि से देखने वाला = समदर्शी
856. संगीत जानने वाला = संगीतज्ञ
857. सीमा का अनुचित उल्लंघन = अतिक्रमण
858. संध्या और रात्रि के बीच की बेला = गोधुलि
859. शुल्क पर लगने वाला शुल्क = अधिभार
860. सामाजिक एवं प्रशासनिक अनुशासन की क्रूरता से उत्पन्न स्थिति = आतंक
861. सर्वप्रथम मत को प्रवर्तित करने वाला = आदिप्रवर्तक
862. सेतुबंध रामेश्वरम से हिमालय तक = आसेतुहिमालय
863. सदा सत्य बोलने वाला = सत्यवादी
864. शीघ्र चलने वाला = द्रुतगामी
865. स्वंय उत्पन्न होने वाला = स्वजन्मा
866. समान आयु वाला = समवय
867. सेना के ठहरने का स्थान = छावनी
868. सब कालों में होने वाला = सर्वकालिक
869. सौतेली माँ = विमाता
870. सब कुछ जानने वाला = सर्वज्ञ
871. सब कुछ भक्षण करने वाला = सर्वभक्षी
872. साहित्य से संबंध रखने वाला = साहित्यिक
873. सत्य बोलने वाला = सत्यवादी
874. समान उदर से जन्म लेने वाला = सहोदर
875. सेवा से संबंध = साहित्यिक
876. शक्ति के अनुसार = यथाशक्ति
877. सबसे प्रिय = प्रियतम
878. सुनने योग्य = श्रवणीय
879. सुंदर ह्रदय वाला = सुह्रदय
880. स्वेद से उत्पन्न होने वाला = स्वेदज
881. शिव का उपासक = शैव
882. शक्ति का उपासक = शाक्त
883. समाचार पत्र का मुख्य लेख = अग्रलेख
884. सर्वाधिकार सम्पन्न शासक या अधिकारी = अधिनायक
885. संसार में सबका प्रिय = लोकप्रिय
886. शरीर के लिए जितना धन आवश्यक हो उससे अधिक न लेना = अपरिग्रह
887. शरीर का कोई भाग = अवयव
888. सरकार द्वारा दूसरे देश की तुलना में अपने देश की मुद्रा का मूल्य कम कर देना = अवमूल्यन
889. सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है = उदयाचल
890. सूर्योदय से पहले का समय = उषाकाल
891. सारे संसार के देशों की खेल प्रत्योगितायें = ओलम्पिक
892. सहसा छिपकर आक्रमण करने वाला = छापामार
893. स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग जो स्थल या जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है = डमरूमध्य
894. सत्व , रज और तम = त्रिगुण
895. स्वर्गलोक , मृत्युलोक और पाताललोक = त्रिलोक
896. शीतल , मंद और सुगंधित वायु = त्रिविधवायु
897. सदा प्रसन्न रहने वाली स्त्री = धीरललित
898. शक्तिशाली , दयालु और योद्धा नायक = धीरोदात्त
899. शासकीय अधिकारीयों का शासन = नौकरशाही
900. शरीर के एक पाश्र्व का लकवा = पक्षाघात
901. समान रूप से आगे बढने की चेष्टा = प्रतिस्पर्धा
902. स्पष्टीकरण के लिए दिया जाने वाला वक्त्य = विवृति
903. सौ में सौ = शतप्रतिशत
904. सोने का कमरा = शयनागार
905. सदैव रहने वाला = शाश्वत
906. सिर पर धारण करने योग्य = शिरोधार्य
907. संगीत के छ: राग = षटराग
908. सोलह वर्ष की लडकी = षोडशी
909. सदी हुई वस्तु की गंध = सरांध
910. सबको जीतनेवाला = सर्वजीत
911. सब कुछ खाने वाला = सर्वभक्षी
912. समान वयवाला = समवयस्क
913. सरस्वती का भक्त = सारस्वत
914. सब देशों से संबंध = सार्वदेशिक
915. सिंह का बच्चा = सिंहशावक
916. शयन करने की इच्छा = सुषुप्सा

ह , क्ष से शुरू होने वाले शब्द :-

917. हाथी के महावत के हाथ का लोहे का हुक = अंकुश
918. ह्रदय को विदीर्ण कर देने वाला = ह्रदय विदारक
919. हाथ से कार्य करने का कौशल = हस्तलाघव
920. क्षमा पाने योग्य = क्षम्य
921. क्षणभर में नष्ट होने वाला = क्षणभंगुर
922. क्षुधा से आतुर = क्षुधातुर
923. हित की कामना करने वाला = हितैषी
924. हंस के समान सुंदर मंद गति से चलने वाली स्त्री = हंसगामिनी
925. हत्या करने वाला = हत्यारा
926. हमेशा सत्य बोलने वाला = सत्यवादी
927. हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा = धुंध
928. हाथ का लिखा हुआ = हस्तलिखित
929. हाथ में चक्र धारण करने वाला = चक्रपाणी
930. हिंसा करने वाला = हिंसक
931. हित चाहने वाला = हितैषी
932. हिंद की भाषा = हिंदी
933. ह्रदय को विदीर्ण करने वाला = ह्रदयविदारक

त्र , ज्ञ से शुरू होने वाले शब्द :-

934. ऋषियों के रहने का स्थान = आश्रम
935. ऋण के रूप में आर्थिक सहायता = तकावी
936. ज्ञान देने वाली = ज्ञानदा
937. ज्ञान देने वाला = ज्ञातव्य

2 comments:

  1. Also Read क्या हिंदी वर्णमाला के सभी शब्द तार्किक और विज्ञान से भरा है here https://hi.letsdiskuss.com/Are-all-the-words-of-the-Hindi-alphabet-logical-and-full-of-science

    ReplyDelete
  2. Very good Student help me

    ReplyDelete

Popular Posts