CRPF Tradesman / Technical Previous year paper - 22.02.2023 shift - I
Hindi / हिन्दी
1. 'आँखे चार होना' मुहावरे का अर्थ है-
(1) एक दूसरे को देखना
(2) क्रोध करना
(3) नींद आना
(4) कठिनाई में पड़ना
उत्तर :- एक दूसरे को देखना
2. संदिग्ध वर्तमान काल का उदाहरण है-
(1) यह पढ़ा जाता था।
(2) यह पढ़ा जाता होगा।
(3) यह पढ़ा जाएगा।
(4) यह पढ़ा जाता है।
उत्तर :- यह पढ़ा जाता होगा।
3. निम्न में से कौन सा वाक्य वर्तमान काल का है?
(1) खाना मिले तो मैं खाऊँ
(2) मैं खाऊँगी
(3) मैंने खालिया
(4) मैं खाती हूँ
उत्तर :- मैं खाती हूँ
4. इनमें अधिकरण कारक की विभक्ति कौन सी है?
(1) से
(2) पर
(3) री
(4) अरे
उत्तर :- पर
5. 'वंदनीय' शब्द का विलोम शब्द क्या है?
(1) वांछनीय
(2) कथनीय
(3) निंदनीय
(4) सहनीय
उत्तर :- निंदनीय
6. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है' चुनें।
गले से पराधीनता की बेड़ियाँ पड़ी रही हैं।
(1) पराधीनता की
(2) पड़ी रही हैं।
(3) कोई त्रुटि नहीं है
(4) गले से
उत्तर :- पड़ी रही हैं।
7. महादेवी वर्मा की रचना इनमें से कौन है?
(1) अतीत के चलचित्र
(2) झरना
(3) अंधायुग
(4) मैला आँचल
उत्तर :- अतीत के चलचित्र
8. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए है-
जो किनारे से सटे हुए हो।
(1) अतिक्रमण
(2) अधित्यका
(3) तटवर्ती
(4) पठार
उत्तर :- तटवर्ती
9. 'जो दूसरों में केवल दोष ही खोजता हो।’'के लिए एक शब्द है-
(1) निन्दक
(2) समीक्षक
(3) आलोचक
(4) छिद्रान्वेषी
उत्तर :- छिद्रान्वेषी
10. दिए गए किस वाक्य में पूर्व कालिक क्रिया है?
(1) मोहन खाकर खेलने जायेगा।
(2)बच्चा दौड़ते-दौड़ते थक गया।
(3) वह राम को लजवाता है।
(4) माँ परिवार के लिए भोजन बनाती है।
उत्तर :- मोहन खाकर खेलने जायेगा।
11. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
आदमियों की तिजारत करना मूर्खा का काम है। सोने और लोहे के बदले मनुष्य को बेचना मना है। आजकल भाप की कलों का दाम तो हजारों रुपया है, परंतु मनुष्य कौड़ी के सौ-सौ बिकते हैं। सोने और चाँदी की प्राप्ति से जीवन का आनंद नहीं मिल सकता। सच्चा आनंद तो मुझे मेरे काम में मिलता है। मुझे अपना काम मिल जाए, तो स्वर्ग-प्राप्ति की इच्छा नहीं। मनुष्यपूजा ही सच्ची ईश्वर पूजा है। मंदिर और गिरजे में क्या रखा है? ईंट-पत्थर, चूना कुछ भी कहो—आज से हम अपने ईश्वर की तलाश मंदिर, मस्जिद, गिरजा और पोथी में न करेंगे। अब तो यही इरादा है कि मनुष्य की अनमोल आत्मा में ईश्वर के दर्शन करेंगे। यही आदि- यही धर्म है। मनुष्य के हाथ ही से तो ईश्वर का दर्शन कराने वाले निकले हैं। मनुष्य की मजदूरी का तिरस्कार करना नास्तिकता है। बिना काम, बिना मजदूरी, बिना हाथ के कला-कौशल के विचार और चिंता किस काम के ? सभी देशों में इतिहास से सिद्ध है कि निकम्मे पादरियों, मौलवियों पंडितों और साधुओं का दान के अन्न पर पला हुआ ईश्वर- चिंतन अंत में पाप, आलस्य और भ्रष्टाचार में परिवर्तित हो जाता है। जिन देशों में हाथ और मुँह पर मजदूरी की धूल नहीं पड़ने पाती, वे धर्म और कला कौशल में कभी उन्नति नहीं कर सकते।
सच्ची ईश्वर पूजा है-
(1) मनुष्यपूजा
(2) रिश्वत
(3) मकान
(4) धनार्जन
उत्तर :- मनुष्यपूजा
12. निम्नलिखित में से मूर्खा का काम है:
(1) भ्रष्टाचार
(2) आदमियों की तिजारत
(3) मनुष्यपूजा
(4) कला कौशल
उत्तर :- आदमियों की तिजारत
13. निम्नलिखित में से किस की प्राप्ति से जीवन का आनंद नहीं मिलता?
(1) मणि
(2) मोती
(3) सोना-चाँदी
(4) हीरा
उत्तर :- सोना-चाँदी
14. किनके बिना कला-कौशल के विचार और चिंताव्यर्थ है?
(1) भवन
(2) सोना
(3) मोटर-गाड़ी
(4) मजदूरी
उत्तर :- मजदूरी
15. स्वर्ग प्राप्ति की इच्छा नहीं होगी यदि
(1) अपना काम मिल जाए।
(2) सभी सुविधाए मिल जाएं।
(3) बहुत सारा धन मिल जाए।
(4) रोज भरपेट खाना मिलता है।
उत्तर :- अपना काम मिल जाए।
16. 'पेट की अग्नि' के लिए एक शब्द निम्न में से कौन सा है?
(1) बड़वानल अग्नि
(2) दावानल अग्नि
(3) जठराग्नि
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- जठराग्नि
17. 'पंडित' का निम्न में से कौन सा सही विलोम शब्द है?
(1) जाती
(2) ज्ञानी
(3) मूर्ख
(4) मुख
उत्तर :- मूर्ख
18. 'पहाड़' का पर्यायवाची है-
(1) अचल
(2) अनंत
(3) तुरंग
(4) गिरीश
उत्तर :- अचल
19. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
(1) आर्शीवाद
(2) आशिरवाद
(3) आशिवार्दी
(4) आशीर्वाद
उत्तर :- आशीर्वाद
20. निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये शब्द के पर्यायवाची का चयन कीजिए
जलज
(1) कमल
(2) घर
(3) दिवाकर
(4) रात
उत्तर :- कमल
21. पृथा- प्रथा युग्म शब्द का सही अर्थ है-
(1) रिवाज - रीति
(2) रीति- रिवाज
(3) रीति- कुन्ती (पाण्डवों की माता)
(4) कुन्ती- रीति
उत्तर :- कुन्ती- रीति
22. 'पृथ्वी' का पर्यायवाची शब्द है-
(1) वसुधा
(2) तरंगिनी
(3) कालिन्दी
(4) त्रियामा
उत्तर :- वसुधा
23. 'अंधों में काना राजा' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
(1) अँधा राजा
(2) बुद्धिमान व्यक्ति
(3) बहुत होशियार व्यक्ति
(4) मूर्खा में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति
उत्तर :- वसुधा
24. जिसका जन्म उच्च कुल में हुआ हो-
(1) सेठ
(2) धनी
(3) वैभवशाली
(4) कुलीन
उत्तर :- कुलीन
25. किस शब्द की वर्तनी सहीं है?
(1) उज्वल
(2) उज्ज्वल
(3) उज्जवल
(4) ऊज्ज्वल
उत्तर :- उज्ज्वल
Source of question / प्रश्नों का स्रोत -






No comments:
Post a Comment