crpf tradesman model paper set-04 pdf download | crpf tradesman mock test pdf download - based on CRPF Previous year paper - www.studyandupdates.com

Wednesday

crpf tradesman model paper set-04 pdf download | crpf tradesman mock test pdf download - based on CRPF Previous year paper

CRPF tradesman model paper set  pdf download | CRPF Previous year paper  |

 CRPF tradesman mock test pdf download 




सीआरपीएफ ट्रैडमेन  मॉडल पेपर सेट पीडीएफ डाउनलोड | सीआरपीएफ पिछले साल के पेपर |

  सीआरपीएफ ट्रैडमेन  मॉक टेस्ट पीडीएफ डाउनलोड


CRPF Tradesman Model paper set-04



भाग - घ  : हिन्दी 



परीक्षा मे बार -बार पूछे गए ये मत्वपूर्ण प्रश्न 


 


01. ‘अनुसंधान ________’


उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त वाक्यांश का चयन विकल्पों में से कीजिए।


  1. द्वारा खोज का अर्थ होता है।

  2. खोज का अनर्थ होता है।

  3. का अर्थ खोज होता है।

  4. की अर्थ में खोज होता है।


उत्तर :- का अर्थ खोज होता है।



02. निम्नलिखित मुहावरे के लिय उपयुक्त सार्थक शब्द है-


जी अच्छा होना


  1. तबियत ठीक होना

  2. बहाना करना

  3. रंग विरंगी

  4. हिम्मत करना


उत्तर :- तबियत ठीक होना


03. दिए गए विकल्पों में से कौन सा शब्द निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्द का पर्यायवाची नहीं है ?


रासबिहारी बोस दिल्ली ‘षड्यन्त्र’ के मुख्य अभियुक्त थे।


  1. कुचक्र

  2. साजिश

  3. साजिद

  4. दुरभिसंधि


उत्तर :- साजिद


04. वाक्यांश और उसके लिए एक शब्द का निम्न में से कौन सा युग्म अशुद्ध है ?

  1. लाभ पाने की इच्छा -लिप्सा

  2. जो किसी से जीता न जा सके-अजेय

  3. नाप तौलकर खर्च करने वाला -मितभाषी

  4. सात दिन का समूह-सप्ताह


उत्तर :- नाप तौलकर खर्च करने वाला -मितभाषी



05. रिक्त स्थान की पूर्ति उचित कारक चिन्ह से करें-


श्याम मीरा ______ खिलौने लाया ।


  1. ने

  2. का

  3. में

  4. के लिए


उत्तर :- के लिए


06 निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित खंड के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-


वह अतिथि सेवा के तत्पर लिए है


  1. के लिए है तत्पर

  2. तत्पर के लिए है

  3. तत्पर है के लिए

  4. के लिए तत्पर है


उत्तर :- के लिए तत्पर है


07.  भगवान दिवाकर जीवनदायी हैं।


रेखांकित शब्द के उचित पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए।


  1. शशि

  2. अब्ज

  3. नयन

  4. सूर्य


उत्तर :- सूर्य



08. निम्नलिखित वाक्य में त्रुटि पहचानें-


मैंने हाथ जोड़ दीया ।


  1. दीया

  2. मैंने

  3. हाथ

  4. जोड़


उत्तर :- दीया यहाँ पर ‘दिया’ होगा 


09. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है-


  1. बहुत लोग ईक साथ दौड़ पड़े ।

  2. बहुत लोग एक साथ दौठ पड़े।

  3. बहुत लोग एक साथ दौड़ पड़े।

  4. बहुत लोग एक सथ दौड़ पड़े।


उत्तर :- बहुत लोग एक साथ दौड़ पड़े।


10. रेखांकित शब्द-समूह के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनें।


आकाश में इतने तारे हैं कि गिने न जा सकें


  1. गणनीय

  2. असंख्य

  3. अनगिनत

  4. गिनती के


उत्तर :- अनगिनत



11.  अरे ! साँप कहाँ गया ?


इस वाक्य में प्रयुक्त क्रिया विशेषण ‘कहाँ ’ किस प्रकार का क्रिया विशेषण है ?


  1. यौगिक क्रिया विशेषण

  2. मूल क्रिया विशेषण

  3. अनुबद्ध क्रिया विशेषण

  4. साधारण क्रिया विशेषण


उत्तर :- साधारण क्रिया विशेषण


12.  रितेश को जब कक्षा में प्रथम आने का समाचार मिला , तो उसकी _________ खिल गईं।


रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द द्वारा कीजिए।


  1. बांछें

  2. आँखे

  3. चेहरा

  4. मुस्कान


उत्तर :- बांछें


13. मैंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रार्थना की कि मुझे छात्रवृत्ति प्रदान करें।

उपरोक्त वाक्य में प्रयुक्त 'प्रार्थना ' शब्द का सही अर्थ है -


  1. विनय पूर्वक विनती करना

  2. तर्क से अपनी बात रखना

  3. अपनी बात मनवाने के लिए कहना

  4. आग्रह पूर्वक विनती करना


उत्तर :- विनय पूर्वक विनती करना


14. निम्न वाक्य में अनुपयुक्त शब्द-प्रयोग सम्बन्धी अशुद्धि दूर करने के लिए, रेखांकित भाग को उचित विकल्प चुनकर प्रतिस्थापित करें-


‘हिन्दी -साहित्य में आचार्य रामचंद्र शुक्ल एक बड़े व्याख्याता माने जाते हैं।’


  1. एक अच्छे वर्चक

  2. एक उत्कृष्ट विश्लेषक

  3. एक बड़े साहित्यक

  4. बड़े अच्छे वक्ता


उत्तर :- एक उत्कृष्ट विश्लेषक


15.  निम्न में से कौन सा ‘जल’ शब्द का पर्यायवाची है?


  1. अंबुधि

  2. नीरज

  3. वारिज

  4. नीर


उत्तर :- नीर


निम्नलिखित गद्यांश में कुछ शब्दों को हटा दिया गया है। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।


गद्यांश 


आत्मनिर्भरता से तात्पर्य है- अपने ऊपर 1.____________ रहना । जब मनुष्य अपने कार्य 2._______________ करता है तो आत्मनिर्भर कहलाता है। बहुत से कार्य वह दूसरों के 3._____________ करता है। आत्मनिर्भरता का अर्थ यह है कि जब किसी कार्य को करने का मन करे, उसके लिए पूर्ण 4._____________ और लगन का परिचय दे। स्वयं अपने सहारे उसे सिद्ध करने का 5._____________ करें।


16. रिक्त स्थान 1_____________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. दूभर

  2. सहारा

  3. निर्भर

  4. प्रवृत्ति


उत्तर :- निर्भर


Q.17 रिक्त स्थान 2_____________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. स्वयं

  2. नहीं

  3. श्रेष्ठ

  4. कल


उत्तर :- स्वयं


18. रिक्त स्थान 3_____________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. सहारे

  2. प्रकार

  3. लक्ष्य

  4. स्थिति


उत्तर :- सहारे


19. रिक्त स्थान 4_____________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. तत्परता

  2. विफलता

  3. अकर्मण्यता

  4. सहायता


उत्तर :- तत्परता


20. रिक्त स्थान 5_____________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. पाठ

  2. प्रयास

  3. ध्यान

  4. विकास


उत्तर :- प्रयास



21.  निम्नलिखित विकल्पों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और यह पहचानें कि किस विकल्प में 'सबल ' शब्द के विलोम शब्द का प्रयोग हुआ है?


  1. पहलवान एक बलवान व्यक्ति है।

  2. महारणा प्रताप का शौर्य चारों दिशाओं में फैला हुआ था।।

  3. वह शरीर से बहुत दुर्बल प्रतीत होता है।

  4. तुम कितना ही बल लगा लो, यह नहीं टूटेगा।


उत्तर :- वह शरीर से बहुत दुर्बल प्रतीत होता है।


22.पर्वत का ऊपरी मैदानी भाग- वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा।


  1. अधित्यका

  2. अगाध

  3. उथला

  4. उपत्यका


उत्तर :- अधित्यका


23.  विवाह से पहले कन्या को__________ . 


उपयुक्त तद्भव शब्द युक्त विकल्प से वाक्य पूर्ण करें-


  1. उबटन लगाने की रीति है

  2. उबाहटन लगाने की रीति हैं

  3. उद्वर्तन लगाने की रीति है

  4. उबर्तन लगाने की रीति है


उत्तर :- उबटन लगाने की रीति है



24,  पंडित जी बाज़ार गए हैं। -वाक्य का स्त्रीलिंग में परिवर्तित सही रूप है।


  1. पंडिताइन जी बाजार गई है।

  2. पंडित और पंडिताइन जी बाजार गए हैं।

  3. पंडिताइन जी बाज़ार जा रही हैं।

  4. पंडिताइन जी बाजार गए हैं।


उत्तर :- पंडिताइन जी बाजार गई है।


25 ‘श्वेतं _________ शांति के प्रतीक हैं।'


रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त तत्सम शब्द है-


  1. कपोत

  2. कबूतर

  3. पंछी

  4. मोर


उत्तर :- कपोत



आज का सवाल 



‘भाः + कर' से निर्मित 'भास्कर' मे इनमें से कौन सी संधि होगी?


  1. विसर्ग संधि

  2. दीर्घ संधि

  3. गुण संधि

  4. यण संधि







No comments:

Post a Comment

Popular Posts