crpf tradesman model paper set-03 pdf download | crpf tradesman mock test pdf download - based on CRPF Previous year paper - www.studyandupdates.com

Monday

crpf tradesman model paper set-03 pdf download | crpf tradesman mock test pdf download - based on CRPF Previous year paper

CRPF tradesman model paper set  pdf download | CRPF Previous year paper  |

 CRPF tradesman mock test pdf download 




सीआरपीएफ ट्रैडमेन  मॉडल पेपर सेट पीडीएफ डाउनलोड | सीआरपीएफ पिछले साल के पेपर |

  सीआरपीएफ ट्रैडमेन  मॉक टेस्ट पीडीएफ डाउनलोड


CRPF Tradesman Model paper set-03



भाग - घ  : हिन्दी 



परीक्षा मे बार -बार पूछे गए ये मत्वपूर्ण प्रश्न 


01. ‘किसी पदार्थ या राज्य का दूसरे पदार्थ या राज्य में मिल जाना’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- 


  1. एकीकरण

  2. विलय

  3. संगम

  4. सहयोग


उत्तर :- विलय


02. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए- ‘पूर्ण स्वस्थ के लिए शुद्ध आहार-विहार आवश्यक है।’


  1. आवश्यक है।

  2. आहार-विहार

  3. पूर्ण स्वस्थ

  4. के लिए शुद्ध


उत्तर :- पूर्ण स्वस्थ -  यहाँ पर पूर्ण स्वास्थ्य होगा । 


03. 'वह धन जो आधिकारिक रूप से राज्य को मिलता हो' - वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा


  1. राजस्व

  2. चुगी

  3. कर

  4. राजधन


उत्तर :- राजस्व


04 निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित एकार्थी शब्द-युग्म से करें- 


साहसी व्यक्ति………. हो जाता है। कछुआ ………-चर जीव है।


  1. जिसमें भय हो- जिसमें भय ना हो

  2. अभय-उभय

  3. भय सहित केवल एक

  4. साथ साथ ऊपर


उत्तर :- अभय-उभय


05. निम्र में से कौन-सा शब्द 'हाथ' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है?


  1. कर

  2. पाणि

  3. बाहु

  4. दन्त


उत्तर :- दन्त



06. निम्न में से कौन-सा शब्द 'कुबेर' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है?


  1. किन्नरपति

  2. धनपति

  3. यक्ष

  4. मुनि


उत्तर :- मुनि


07. 'हिमालय की चोटियाँ तो…….करती हैं।' वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए ।


  1. राई का पहाड़ है

  2. गगनचुम्बी है।

  3. आसमान से बातें करती है

  4. आसमान चूमती है


उत्तर :- आसमान से बातें करती है


08. वाक्य में रेखांकित शब्द को दिए गए शब्दों में से उचित शब्द से बदलें।


 भरत को कैकयी की करनी पर करूणा हुई ।


  1. पश्चात्ताप

  2. दया

  3. दुःख

  4. क्षोभ


उत्तर :- क्षोभ


09. निम्नलिखित विकल्पों में से किस एक वाक्य में संख्यावाचक विशेषण का उचित प्रयोग नहीं किया गया है ?


  1. दुर्घटना में पहलवान को अधिक घाव हो गए हैं।

  2. हमारी बगिया में कुछ अधिक वृक्ष हो गए हैं।

  3. महात्मा गाँधी बहुत थोड़े कपड़े पहनते थे।

  4. नव्या के काले बाल हैं।


उत्तर :- नव्या के काले बाल हैं।


10.  'नव्या ने सुमति की बहुत भर्त्सना की ' - उक्त वाक्य में प्रयुक्त ‘भर्त्सना ’ के स्थान पर उसके विलोम शब्द का प्रयोग निम्न में से किस वाक्य में किया गया है ?


  1. नव्या ने सुमति की बहुत बुराई की ।

  2. नव्या ने सुमति की बहुत आलोचना की ।

  3. नव्या ने सुमति की बहुत प्रशंसा की ।

  4. नव्या ने सुमति की बहुत निंदा की ।


उत्तर :- नव्या ने सुमति की बहुत प्रशंसा की ।


11. दिए गये वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए। 


एक मेरे प्रिय मेधावी छात्र ने अच्छा नाम कमाया।


  1. एक मेरे

  2. छात्र ने अच्छा

  3. नाम कमाया।

  4. प्रिय मेधावी


उत्तर :- एक मेरे यहाँ पर  ‘मेरे एक प्रिय मेधावी छात्र ने अच्छा नाम कमाया’   होगा ।  


12. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-


  1. आप कब आए ?

  2. आप कब आयो ?

  3. आप कब्बे आए ?

  4. आप कब आया ?


उत्तर :- आप कब आए ?


13. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम से संबंधित नहीं है?


  1. यह मूर्खता किसने की है ?

  2. किसी ने जोर से चीत्कार की ?

  3. संसार का संचालन और नियमन कौन करता है ?

  4. यह गाड़ी किसकी है ?


उत्तर :- किसी ने जोर से चीत्कार की ? यहाँ पर  ‘किसीने’  होगा । 


14.  निम्नलिखित वाक्यांश के लिय उपयुक्त सार्थक शब्द है


- बिना स्वार्थ के कार्य करने वाला


  1. निस्वार्थी

  2. सहायक

  3. हितेषी

  4. स्वार्थी


उत्तर :- निस्वार्थी



15.  ‘लेने के देने पड़ना' मुहावरे का उचित अर्थ है-


  1. बहुत अधिक लाभ होना

  2. लाभ के बदले हानि

  3. व्यापार करना

  4. कुछ न देना


उत्तर :- लाभ के बदले हानि






निम्नलिखित गद्यांश में कुछ शब्दों को हटा दिया गया है। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।


गद्यांश


आज का जीवन 1__________  से भरा है। महत्त्वपूर्ण और अनिवार्य 2__________  करने में अत्यधिक संघर्ष करना पड़ता है। महँगाई बहुत 3__________ गई है। इसके साथ ही बच्चों से लेकर 4.______________ तक की आवश्यकताएं इतनी अधिक हो गई हैं कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को धनोपार्जन के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। घर और अपनों के लिए समय ही नहीं होता । जीवन संघर्ष का 5.__________ बन गया है।


16.  रिक्त स्थान 1__________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. कार्य

  2. सदस्यों

  3. भागदौड़

  4. खेल-कूद


उत्तर :- भागदौड़


17.  रिक्त स्थान 2__________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. अवसर

  2. घटना

  3. भावना

  4. आवश्यकताओं


उत्तर :- आवश्यकताओं

18. रिक्त स्थान 3__________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. कम

  2. बढ़

  3. बन

  4. नीचे


उत्तर :- बढ़


19. रिक्त स्थान 4__________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 


  1. बूढों

  2. सरकार

  3. बाहर

  4. किसी की भी


उत्तर :- बूढों


20.  रिक्त स्थान 5__________  की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. प्रकार

  2. सहायक

  3. पर्याय

  4. कारण


उत्तर :- पर्याय






21 'सावन हरे न भादों सूखे' लोकोक्ति का अर्थ क्या है?


  1. अच्छे कम में देर नहीं करनी चाहिए

  2. गुणी में किसी विशेषता का होना

  3. कहते ही कार्य नही हो जाता

  4. सर्वदा एक सा


उत्तर :- सर्वदा एक सा



22. ‘भाः + कर' से निर्मित 'भास्कर' मे इनमें से कौन सी संधि होगी?


  1. विसर्ग संधि

  2. दीर्घ संधि

  3. गुण संधि

  4. यण संधि


उत्तर :- विसर्ग संधि


23.  माली कुछ फूल तोड़कर लाया।-  वाक्य का स्त्रीलिंग में परिवर्तित सही रूप है-


  1. मालिन कुछ फूल तोड़कर लाने वाली है।

  2. मालिन अनेक फूल तोड़कर लाई।

  3. मालिन फूल लाई ।

  4. मालिन कुछ फूल तोड़कर लाई।


उत्तर :- मालिन कुछ फूल तोड़कर लाई।







24.  'यह मुँह और मसूर की दाल' लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है-


  1. योग्यता से अधिक पाने का इच्छुक

  2. अपने से मतलब रखना

  3. बिना करच किए अच्छा परिणाम 

  4. घमंड में रहना


उत्तर :- योग्यता से अधिक पाने का इच्छुक


25.  निम्नलिखित विकल्पों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और यह पहचानें कि किस विकल्प में 'सबल' शब्द के विलोम शब्द का प्रयोग हुआ है?


  1. पहलवान एक बलवान व्यक्ति है।

  2. महारणा प्रताप का शौर्य चारों दिशाओं में फैला हुआ था।

  3. वह शरीर से बहुत दुर्बल प्रतीत होता है।

  4. तुम कितना ही बल लगा लो, यह नहीं टूटेगा।


उत्तर :- वह शरीर से बहुत दुर्बल प्रतीत होता है।



आज का सवाल 


'आकलन' शब्द के लिए इनमें से उपयुक्त पर्यायवाची शब्द कौन-सा है?


  1. अगणन

  2. शरण

  3. नूतन

  4. गणना






No comments:

Post a Comment

Popular Posts