crpf tradesman model paper set-02 pdf download | crpf tradesman mock test pdf download - based on CRPF Previous year paper - www.studyandupdates.com

Sunday

crpf tradesman model paper set-02 pdf download | crpf tradesman mock test pdf download - based on CRPF Previous year paper

CRPF tradesman model paper set  pdf download | CRPF Previous year paper  |

 CRPF tradesman mock test pdf download 




सीआरपीएफ ट्रैडमेन  मॉडल पेपर सेट पीडीएफ डाउनलोड | सीआरपीएफ पिछले साल के पेपर |

  सीआरपीएफ ट्रैडमेन  मॉक टेस्ट पीडीएफ डाउनलोड


CRPF Tradesman Model paper set-02


भाग - घ  : हिन्दी 



परीक्षा मे बार -बार पूछे गए ये मत्वपूर्ण प्रश्न 



01. 'समुद्र की सीमा अनंत है।' वाक्य में प्रयुक्त 'अनंत' शब्द का विलोम शब्द बताइए -


  1. अंत

  2. असीमित

  3. अंतहीन

  4. अनंग


उत्तर :- अंत


02.  'ऊँट के मुँह में जीरा' मुहावरे का सही अर्थ है -


  1. अधिक खाने वाले को कम देना

  2. मित्रता करना

  3. ऊँट को जीरा खिलाना

  4. खाने में जीरा डालना


उत्तर :- अधिक खाने वाले को कम देना


03. 'दोपहर__________. 


उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान का उपयुक्त विकल्प निम्न में से क्या होगा ?


  1. का अर्थ होता है दो पहरों का अनाचार

  2. का अर्थ होता है दो पहरों का समाहार

  3. का अर्थ होता है दो पहरों का संग्राम

  4. का अर्थ होता है दो पहरों का कदाचार


उत्तर :- का अर्थ होता है दो पहरों का समाहार


04. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द का चयन विकल्पों में से कीजिए। 


जिसने चित्त किसी विषय में दिया (लगाया) है


  1. विषयचित

  2. अग्रगामी

  3. दत्तचित

  4. अग्रसोची


उत्तर :- दत्तचित


05.  इस जल में अनेक जीव हैं।


रेखांकित शब्द के विलोम शब्द का चयन कीजिए।


  1. थल

  2. तालाब

  3. सलिल

  4. स्थान


उत्तर :- थल



06. 'आज विद्यालय में शिक्षिका ने अंताक्षरी खेलने को कहा।' - वाक्य में अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है.


  1. अंताक्षरी

  2. शिक्षिका

  3. खेलने को कहा

  4. विद्यालय


उत्तर :- अंताक्षरी - अन्त्याक्षरी


07. निम्नलिखित मुहावरे के लिय उपयुक्त सार्थक शब्द है


 नानी याद आना


  1. किसी से मिलने का मन करना

  2. मुसीबत देखकर घबरा जाना

  3. उपकर बैठ जाना

  4. नानी को याद करना


उत्तर :- मुसीबत देखकर घबरा जाना


08 ‘जिसका खण्डन न हो सके' -  वाक्यांश के लिए उचित शब्द बताइए 


  1. समूल

  2. खण्डनीय

  3. खंडित

  4. अखण्डनीय


उत्तर :- अखण्डनीय






09. रेखांकित शब्द-समूह के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनें। 


मुसीबत का मारा वह किसी और स्थान पर जा बसा ।


  1. अत्र

  2. सर्वत्र

  3. तंत्र

  4. अन्यत्र


उत्तर :- अन्यत्र


10  हिमालय भारत का ताज है।


रेखांकित शब्द के उचित पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए।


  1. प्रभा

  2. गिरिराज

  3. मदन

  4. आसव


उत्तर :- गिरिराज


11. निम्नलिखित वाक्य में से अशुद्धि पहचानें- 


वह आया परंतू मैं नहीं गया।


  1. परंतू

  2. वह

  3. आया

  4. गया


उत्तर :- परंतू नहीं -  परंतु होगा 




12. दो घोड़ों पर सवार होने से तुम सफल नहीं रहोगे।


 उपरोक्त वाक्य में रेखांकित अंश के लिए कौन - सा शब्द उपयुक्त होगा?


  1. सवारी नीति

  2. दुरंगी नीति

  3. सफल नीति

  4. त्रिरंगी नीति


उत्तर :- दुरंगी नीति


13. निम्नलिखित में से अव्यय से बना विशेषण शब्द नहीं है -


  1. पिछला

  2. कैसा

  3. अगला

  4. बाहरी


उत्तर :- कैसा


14. 'आकलन' शब्द के लिए इनमें से उपयुक्त पर्यायवाची शब्द कौन-सा है?


  1. अगणन

  2. शरण

  3. नूतन

  4. गणना


उत्तर :- अगणन







15 मूल क्रिया, प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया और द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया का सही शब्द-क्रम चुनिए ।


  1. उठना - उठाना - उठवाना

  2. कराना - करना करावाना

  3. सुनना - सुनवाना सुनाना

  4. बजवाना - बजना - बजाना


उत्तर :- उठना - उठाना - उठवाना






निम्न गद्यांश में से कुछ शब्दों को हटा दिया गया है। गद्यांश के नीचे पूछे गए प्रश्नों में इन रिक्त स्थानों के लिए उपयुक्त शब्द का चयन विकल्पों में से कीजिए ।

गद्यांश

राष्ट्र के 1………. विकास के लिए चरित्र निर्माण परम आवश्यक है। जिस प्रकार वर्तमान में भौतिक निर्माण का कार्य अनेक योजनाओं के माध्यम से तीव्र गति के साथ सम्पन्न हो रहा है, वैसे ही वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि देशवासियों के चरित्र निर्माण के लिए भी प्रयत्न किया जाए। उत्तम चरित्रवान व्यक्ति ही 2………. की सर्वोच्च संपदा है। जनतंत्र के लिए तो यह एक महान 3……… योजना है। जन-समाज में राष्ट्र, संस्कृति, 4………. एवं परिवार के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है इसका पूर्ण रूप से बोध कराना एवं राष्ट्र में व्याप्त समग्र भ्रष्टाचार के प्रति निषेधात्मक वातावरण का निर्माण करना ही चरित्र निर्माण का प्रथम 5……….. है।


16 रिक्त स्थान ..1… के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा?


  1. अधिक

  2. सर्वांगीण

  3. पूरे

  4. सभी


उत्तर :- सर्वांगीण


17. रिक्त स्थान …2…. के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा ?

  1. मोहल्ले

  2. प्रदेश

  3. राष्ट्र

  4. राज्य


उत्तर :- राष्ट्र


18. रिक्त स्थान ..3… के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा ?


  1. कल्याणकारी

  2. मनोहारी

  3. हितकारी

  4. लाभकारी


उत्तर :- कल्याणकारी



19 रिक्त स्थान …4…. के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा ?


  1. राष्ट्र

  2. समाज

  3. राज्य

  4. लोग


उत्तर :- समाज


20. रिक्त स्थान …..5….. के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा ?


  1. रास्ता

  2. कदम

  3. तरीका

  4. सोपान


उत्तर :- सोपान


21. 'मुसीबत में और मुसीबत आना' - अर्थ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है-


  1. सिर मुड़ाते ओले पड़े

  2. कंगाली में आटा गीला

  3. खोदा पहाड़ निकली चुहिया

  4. हाथी निकल गया, दुम रह गई


उत्तर :- कंगाली में आटा गीला


22. पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा -- वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या होगा? 


  1. उर्ध्व

  2. आग्नेय

  3. नैऋत्य

  4. ईशान


उत्तर :- ईशान



23 'अलि कली पर मँडराए।'


उपर्युक्त वाक्य में से 'अलि' शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द क्या होगा?


  1. नाग

  2. भौंरा

  3. चिड़िया

  4.  मक्खी


उत्तर :- भौंरा





24 निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक विलोम युग्म सही नहीं है?


  1. हँसना- रोना

  2. अगम - सुगम

  3. अनुरक्त-विरक्त

  4. हार-पराजय


उत्तर :- हार-पराजय


25.  निम्नलिखित विकल्पों में से 'निरुपाय' के सही सन्धि-विच्छेद का चयन कीजिये -


  1. निरु + पाय

  2. निर् + उपाय

  3. नि + रुपाय

  4. नि: + उपाय


उत्तर :- नि: + उपाय





आज का सवाल 


इनमें से तिरस्कार' का संधि विच्छेद क्या होगा?


  1. तिर + स्कार

  2. तिर + अस्कार

  3. तिरः + कार

  4. तिरस + कार








No comments:

Post a Comment

Popular Posts