राष्ट्र के 1………. विकास के लिए चरित्र निर्माण परम आवश्यक है। जिस प्रकार वर्तमान में भौतिक निर्माण का कार्य अनेक योजनाओं के माध्यम से तीव्र गति के साथ सम्पन्न हो रहा है, (raashtr ke 1………. vikaas ke lie charitr nirmaan param aavashyak hai. jis prakaar vartamaan mein bhautik nirmaan ka kaary anek yojanaon ke maadhyam se teevr gati ke saath sampann ho raha hai,) - www.studyandupdates.com

Sunday

राष्ट्र के 1………. विकास के लिए चरित्र निर्माण परम आवश्यक है। जिस प्रकार वर्तमान में भौतिक निर्माण का कार्य अनेक योजनाओं के माध्यम से तीव्र गति के साथ सम्पन्न हो रहा है, (raashtr ke 1………. vikaas ke lie charitr nirmaan param aavashyak hai. jis prakaar vartamaan mein bhautik nirmaan ka kaary anek yojanaon ke maadhyam se teevr gati ke saath sampann ho raha hai,)


निम्न गद्यांश में से कुछ शब्दों को हटा दिया गया है। गद्यांश के नीचे पूछे गए प्रश्नों में इन रिक्त स्थानों के लिए उपयुक्त शब्द का चयन विकल्पों में से कीजिए ।

गद्यांश


राष्ट्र के 1………. विकास के लिए चरित्र निर्माण परम आवश्यक है। जिस प्रकार वर्तमान में भौतिक निर्माण का कार्य अनेक योजनाओं के माध्यम से तीव्र गति के साथ सम्पन्न हो रहा है, वैसे ही वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि देशवासियों के चरित्र निर्माण के लिए भी प्रयत्न किया जाए। उत्तम चरित्रवान व्यक्ति ही 2………. की सर्वोच्च संपदा है। जनतंत्र के लिए तो यह एक महान 3……… योजना है। जन-समाज में राष्ट्र, संस्कृति, 4………. एवं परिवार के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है इसका पूर्ण रूप से बोध कराना एवं राष्ट्र में व्याप्त समग्र भ्रष्टाचार के प्रति निषेधात्मक वातावरण का निर्माण करना ही चरित्र निर्माण का प्रथम 5……….. है।


16 रिक्त स्थान ..1… के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा?


  1. अधिक

  2. सर्वांगीण

  3. पूरे

  4. सभी


उत्तर :- सर्वांगीण


17. रिक्त स्थान …2…. के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा ?

  1. मोहल्ले

  2. प्रदेश

  3. राष्ट्र

  4. राज्य


उत्तर :- राष्ट्र


18. रिक्त स्थान ..3… के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा ?


  1. कल्याणकारी

  2. मनोहारी

  3. हितकारी

  4. लाभकारी


उत्तर :- कल्याणकारी



19 रिक्त स्थान …4…. के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा ?


  1. राष्ट्र

  2. समाज

  3. राज्य

  4. लोग


उत्तर :- समाज


20. रिक्त स्थान …..5….. के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द इनमें से क्या होगा ?


  1. रास्ता

  2. कदम

  3. तरीका

  4. सोपान


उत्तर :- सोपान



विस्तार से यहाँ देखें :-




SSC GD Held on 10 January 2023 - 2nd Shift 













No comments:

Post a Comment

Popular Posts