ssc gd model practice set - 15 | ssc gd model practice set in hindi and English 2022-23 | - www.studyandupdates.com

Thursday

ssc gd model practice set - 15 | ssc gd model practice set in hindi and English 2022-23 |

ssc gd model practice set -15


 | ssc gd model practice set in hindi and English 2022-23 |


ssc gd model paper in hindi , ssc gd mock test , ssc gd model practice set 







निर्देश - दिए गए मुहावरों और लोकोक्तियों के अर्थ बताने के लिए चार-चर विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक के लिए उपयुक्त अर्थ वाला विकल्प चुनिए ।

61. 'अन्धे की लकड़ी' -  मुहावरे का अर्थ है

  1. बहुत कमजोर होना
  2. एकमात्र सहारा
  3. बिल्कुल असमर्थ होना
  4. किसी अन्धे व्यक्ति की छड़ी

उत्तर :- एकमात्र सहारा

62. 'चंगुल में फँसना' - मुहावरे का अर्थ है

  1. परेशान करना
  2. परेशानी में डालना
  3. मीठी-मीठी बातों से वश में करना
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर :- मीठी-मीठी बातों से वश में करना


63. 'एक पन्थ दो काज' - कहावत का अर्थ है

  1. एक चीज के अनेक चाहने वाले
  2. एक साथ दो काम होना
  3. एक रास्ते में दो काम करना
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर :- एक साथ दो काम होना

निर्देश-  दिए गए चार वाक्यों में एक वाक्य शुद्ध है और तीन अशुद्ध हैं। शुद्ध वाक्य को चुनिए ।

64.

  1. वह सब लोग भले हैं।
  2. भीड़ में चार जयपुर के व्यक्ति थे।
  3. मनुष्य ईश्वर की उत्कृष्टतम कृति है।
  4. वह सारे गुप्त रहस्य प्रकट कर देगा।

उत्तर :- मनुष्य ईश्वर की उत्कृष्टतम कृति है।

65.

  1. राम को अनुत्तीर्ण होने की आशंका है।
  2. राम को अनुत्तीर्ण होने का शक है।
  3. जंगल में प्रातःकाल के समय बहुत सुहावना दृश्य होता है।
  4. मेरे से मत पूछो।

उत्तर :- राम को अनुत्तीर्ण होने की आशंका है।

66.

  1. नेताजी को आज वहाँ जाना है।
  2. नेताजी ने आज वहाँ जाना है।
  3. आज वहाँ नेताजी ने जाना है।
  4. वहाँ आज नेताजी ने जाना है।

उत्तर :- नेताजी को आज वहाँ जाना है।

67.दिए गए शब्दों में केवल एक शब्द की वर्तनी शुद्ध है, उसे चुनिए।

  1. दर्शनाभिलासी
  2. दर्शनाभिलाषी
  3. दर्शनभिलाशी
  4. दर्शनभिलासी

उत्तर :- दर्शनाभिलाषी

68.दिए गए शब्दों में केवल एक शब्द की वर्तनी शुद्ध है, उसे चुनिए।

  1. अयोजित
  2. आयोजीत
  3. आयोजित
  4. अयोजीत

उत्तर :- आयोजित

69. जिसकी पत्नी मर गई हो। - वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए

  1. विदुर
  2. विधुर
  3. विधवा
  4. विधाता

उत्तर :- विधुर

70. जो किसी धर्म या व्यक्ति में आस्था न रखे - वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए

  1. निशान्त
  2. धर्मनिरपेक्ष
  3. धर्मभीरू
  4. नास्तिक

उत्तर :- नास्तिक

71. किए गए अहसानों को जानने, समझने व मानने वाला- वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए

  1. सुविज्ञ
  2. कृतघ्न
  3. कृतज्ञ
  4. विज्ञ

उत्तर :- कृतज्ञ

निर्देश -  दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनिए।

72. प्रत्येक मनुष्य के जीवन में अनुरक्ति तथा_______के क्षण आते-जाते रहते हैं।

  1. संसक्ति
  2. विभुक्ति
  3. विरक्ति
  4. आसक्ति

उत्तर :- विरक्ति

73. सीमा पर____तैनात है।

  1. सेना
  2. दुश्मन
  3. डाकू
  4. पुलिस

उत्तर :- सेना

निर्देश - दिए गए वाक्यों में से कुछ में त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। वाक्य के जिस भाग में त्रुटि हो, उसे चुनिए ।

74. विद्यालय में जलपान को उत्तम प्रबन्ध है

  1. विद्यालय में
  2. जलपान को
  3. उत्तम प्रबन्ध है
  4. कोई त्रुटि नहीं

उत्तर :- जलपान को यहाँ पर जलपान का होगा ।  


75. आकाश में बादल  गरजा रहे हैं ।

  1. आकाश में
  2. बादल
  3. गरजा रहे हैं
  4. कोई त्रुटि नहीं

उत्तर :- गरजा रहे हैं यहाँ पर गरज रहे हैं होगा

76. अनुनय- शब्द  के  के पर्यायवाची शब्द (समानार्थक शब्द) का चयन करें ।

  1. आग्रह
  2. मनाना
  3. विनय
  4. बताना

उत्तर :- विनय

77.अमूल्य - शब्द  के  के पर्यायवाची शब्द (समानार्थक शब्द) का चयन करें ।

  1. अनमोल
  2. कपूत
  3. पापी
  4. म्लेच्छ

उत्तर :- अनमोल

78. 'हौसला' - का विलोम शब्द होगा

  1. हताशा
  2. इच्छा
  3. उत्साह
  4. संकल्प

उत्तर :- हताशा

79. 'संवाद' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?

  1. सम्
  2. सु
  3. सत्

उत्तर :- सम्

80. 'दुकाल' में उपसर्ग है

  1. दूर्
  2. दुस्
  3. दु
  4. दुक

उत्तर :- दु

आज का सवाल

 

'सूक्ति' का सही सन्धि-विच्छेद होगा

  1. स + उक्ति
  2. सु + उक्ति
  3. सम + उक्ति
  4. स + उक्ति





No comments:

Post a Comment

Popular Posts