SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 18 November 2021 - Evening Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles - www.studyandupdates.com

Wednesday

SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 18 November 2021 - Evening Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles

SSC Constable (GD) 2021

CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles



SSC GD 2021 - Held on 18.11.2021 - 3rd  shift


भाग -  D


हिन्दी













हिंदी मॉडल प्रैक्टिस सेट- 19



1 ‘रास्ता देखना’ मुहावरे का सही अर्थ है-

  1.  परेशान होना
  2. प्रतीक्षा करना
  3.  मूल्यांकन करना
  4.  निराश होना

उत्तर :- प्रतीक्षा करना

2. रेखांकित शब्द की अशुद्धि पहचानिए-

उसका पास कुछ भी नहीं है।

  1. सर्वनाम के कारण
  2. कोई भी गलती नहीं है।
  3.  संज्ञा के कारण
  4. विभक्ति के कारण

उत्तर :- सर्वनाम के कारण

3. दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

हम भोजन खाते हैं।

  1. पाते हैं
  2. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  3. लेते हैं
  4. करते हैं

उत्तर :- करते हैं

4 . रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

शेखर अज्ञेय के एक उपन्यास का ______ है।

  1. अभिनेता
  2. सूत्रधार
  3. नेता
  4. नायक

उत्तर :- नायक

5 .दिये गये वाक्य के किस भाग में त्रुटि है?

मैं उसकी बुद्धिमानता से बहुत प्रभावित हूँ।

  1. बुद्धिमानता
  2.  मैं उसकी
  3. से बहुत
  4. प्रभावित हूँ।

उत्तर :- “बुद्धिमानता” की जगह “बुद्धिमता” होगा ।

6 . दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

सब लोग अपनी राय दें।

  1.  किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  2.  इनकी
  3.  उनकी
  4. अपनी-अपनी

उत्तर :- अपनी-अपनी

7. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. एकाग्रचित
  2. एकाग्रचीत
  3. एकागरचित
  4. एकाग्र्चित

उत्तर :- एकाग्रचित

8 .उस विकल्प का चयन करें जो निम्न मुहावरे का सही अर्थ व्यक्त करता है।

भगीरथ श्रम करना

  1. असम्भव कार्य करना
  2. दृढ़ प्रतीज्ञा करना
  3. कठिन श्रम करना
  4. अथक प्रयत्न करना

उत्तर : -अथक प्रयत्न करना

9.दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ चुनें।

स्कूल का सभी विद्यार्थी \ इस मैदान में \ प्रार्थना के लिए आते है \ कोई त्रुटि नहीं है

  1. कोई त्रुटि नहीं है
  2. स्कूल का सभी विद्यार्थी
  3. इस मैदान में
  4. प्रार्थना के लिए आते है

उत्तर :- “स्कूल का सभी विद्यार्थी”  यहाँ होगा  “स्कूल के  सभी विद्यार्थी”

10 . दिए गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये-

जो बहुत बोलता हो

  1. अल्पभाषी
  2. मितभाषी
  3. बहुभाषी
  4. वाचाल

उत्तर :-वाचाल

11. वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए-

मधुर बात करनेवाला

  1. संगीतज्ञ
  2. अल्पभाषी
  3. मधुर भाषी
  4. सुखद

उत्तर :- मधुर भाषी

12 . रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

मेरा और आपका ______ सम्बन्ध है।

  1. पक्का
  2. घनिष्ठ
  3. घोर
  4. गहन

उत्तर :-घनिष्ठ

13. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें-

उसका ह्रदय बड़ा ________ था।

  1. कर्कश
  2. कठिन
  3. कसैला
  4. कठोर

उत्तर :- कठोर

14. दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

आपसे मेरा सविनयपूर्वक निवेदन है।

  1. समग्रपुर्वक अनुरोध है
  2. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  3. विनम्रपुर्वक निवेदन है
  4. सविनय निवेदन है

उत्तर :-सविनय निवेदन है

15 . सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. आत्मोतसर्ग
  2. आत्मोत्सर्ग
  3. आत्मौत्सर्ग
  4. आत्मोत्स्रग

उत्तर :-आत्मोत्सर्ग

16 . दिए गए शब्द का समानार्थी शब्द बताइए-

कपड़ा

  1. वमन
  2. वसन
  3. वज़न
  4. वपन

उत्तर :-वसन

17. राह दिखानेवाला - वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए।

  1. पथदर्शक
  2. मुसाफिर
  3. पथिक
  4.  राही

उत्तर :- पथदर्शक

18.  उत्थान -  शब्द का विलोम बताइए-

  1. विकर्षण
  2. पतन
  3. प्रगति
  4. आदर्श

उत्तर :-पतन

19 ‘‘जलाशय’ का पर्यायवाची है-

  1. जलधर
  2. महीधर
  3. पद्माकर
  4. रत्नाकर

उत्तर :-पद्माकर

20 . दिए गए शब्द का विलोम चुनें।

प्रत्यक्ष

  1. अभिमुख
  2. सम्मुख
  3. परोक्ष
  4. समीप

उत्तर :-परोक्ष


        गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

भारत के इतिहास में अमरत्व प्राप्ति के अधिकारी लौह-पुरुष सरदार वल्भभाई पटेल को कौन नहीं जानता? 31 अक्टूबर, 1875 में गुजरात के नाडियाद गाँव में एक किसान परिवार में उनका जन्म हुआ था। पाठशाला का अभ्यास करने में काफी समय लगा था। 36 साल की उम्र में वकालत पढ़ने के लिए वे इंगलैंड गए। उन्होंने 36 महीने का कोर्स 30 महीनों में पूरा किया। 1917 में वे गांधीजी के संपर्क में आए। ब्रिटिश राज्य के खिलाफ अहिंसक आंदोलन के जरिये बारदोली, बलसाड, खेड़ा आदि के किसानों को एकत्र किया। उनके इस आंदोलन ने उन्हें प्रसिद्धि एवं प्रतिष्ठा दिलाई। भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ने प्रमुख स्थान दिया। लोगों ने उन्हें सरदार की उपाधि दी। आजादी के बाद छोटी-छोटी रियायतों को एक करने का कार्य किया। 15 अगस्त, 1947 तक हैदराबाद, कश्मीर और जूनागढ़ को छोड़कर सभी रियायतें भारत संघ में सम्मिलित हो गई थीं। गृहमंत्री बनने के बाद लगभग छः सौ रियायतों को भारत संघ में सम्मिलित किया। हैदराबाद के नवाब ने विरोध किया तो वहाँ सेना भेजकर निजाम को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। 15 दिसम्बर, 1950 को जगमगता वह सितारा हमें अंधकार में छोड़कर चला गया। सन् 1991 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई की जीवनी सदैव प्रेरणादायी है।


21. ______ को लौहपुरुष कहा जाता है।

  1.  लाला लजपतराय
  2.  सरदार वल्लभभाई पटेल
  3. अटल बिहारी वाजपेयी
  4.  मोरारजी देसाई

उत्तर :- सरदार वल्लभभाई पटेल

22.  वकालत शब्द को व्याकरणिक दृष्टि से पहचानिए

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. विशेषण
  3. भाववाचक संज्ञा
  4. जातिवाचक संज्ञा

उत्तर :-भाववाचक संज्ञा

23 . आजादी के बाद उन्होंने कौन-सा पद संभाला?

  1. गृहमंत्री का
  2. राष्ट्रपति का
  3. प्रधानमंत्री का
  4. संरक्षण मंत्री का

उत्तर :-गृहमंत्री का

24 . उनका जन्म _____ हुआ था।

  1. ब्राह्मण परिवार में
  2. किसान परिवार में
  3. पारसी परिवार में
  4. मुस्लिम परिवार में

उत्तर :-किसान परिवार में

        

25 . उनकी मृत्यु ______ को हुई।

  1. 31 दिसम्बर, 1950
  2. 15 अक्टूबर, 1875
  3. 25 दिसम्बर, 1950
  4. 15 दिसम्बर, 1950

उत्तर :-15 दिसम्बर, 1950

आज का सवाल

रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें-

सेवा _______ भाव से करनी चाहिए।

  1. सजग
  2. नि:स्वार्थ
  3. आलस
  4. स्वार्थ





No comments:

Post a Comment

Popular Posts