SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 18 November 2021 - afternoon Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles - www.studyandupdates.com

Sunday

SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 18 November 2021 - afternoon Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles

SSC Constable (GD) 2021

CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles



SSC GD 2021 - Held on 18.11.2021 - 2nd  shift


भाग -  D


हिन्दी









हिंदी मॉडल प्रैक्टिस सेट- 18


01.‘एक काम से दोहरा लाभ प्राप्त करना’ यह किस मुहावरे का अर्थ है?

  1. एक ढ़ेले से दो चिड़िया मारना
  2.  एक पर एक होना
  3.  एक थैली के चट्टे-बट्टे होना
  4.  एक तरकश के तीर होना

उत्तर :-एक ढ़ेले से दो चिड़िया मारना

02. ‘विद्युत’ का पर्यायवाची है-

  1. चपला
  2. तरिणी
  3. वनिता
  4. आपगा

उत्तर :-चपला

03. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

उसने अपने विवाह के ______में पार्टी दी।

  1.  समय
  2. .लिए
  3. अवसर
  4.  उपलक्ष्य

उत्तर :- उपलक्ष्य

04. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं’ विकल्प को चुनें।

झूठ बोलना उसका आदत बन गई है।

  1. कोई त्रुटि नहीं
  2.  बन गई
  3. उसका आदत
  4.  झूठ बोलना

उत्तर :- “उसका आदत” यहाँ “उसकी आदत” होगा

05. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें-

सेवा _______ भाव से करनी चाहिए।

  1. सजग
  2. नि:स्वार्थ
  3. आलस
  4. स्वार्थ

उत्तर :-नि:स्वार्थ

06. निम्न वाक्यांश के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए।

भक्तों पर कृपा और प्रेम रखनेवाला

  1. प्रार्थी
  2. भक्त वत्सल
  3. भक्त
  4.  राष्ट्प्रेमी

उत्तर :-भक्त वत्सल

07. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

अब भारत में भी गगनचुम्बी _______ का निर्माण होने लगा है।

  1. भावॉं
  2. भवनों
  3. भावन
  4. भुवनों

उत्तर :-भवनों

08. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो निम्न मुहावरे का सही अर्थ व्यक्त करता है।

हुक्का-पानी बंद करना

  1. डर जाना
  2. चकित करना
  3.  हुक्का पीना
  4. जाति से निकालना

उत्तर :-जाति से निकालना

09. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है' चुनें।

गले को / पराधीनता की  /बेड़ियाँ पड़ी रही हैं।/ कोई त्रुटि नहीं है 

  1. बेड़ियाँ पड़ी रही हैं।
  2. पराधीनता की
  3. गले को
  4. कोई त्रुटि नहीं है

उत्तर :-गले को की जगह "पैरों  मे" होगा  

10. दिये गये वाक्य के किस भाग में त्रुटि है?

वह एक आवश्यकीय कार्य से बाहर गया है।

  1. से बाहर
  2. गया है।
  3. वह एक
  4. आवश्यकीय कार्य

उत्तर :-आवश्यकीय कार्य की जगह “महत्वपूर्ण” होना चाहिए

11. दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

उसकी अदूरदर्शिता के कारण परिवार पर लाखों के कर्ज़ हो गया

  1. परिवारों पर लाखों के कर्ज़ हो गया ।
  2. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  3. परिवार पर लाखों के कर्ज़ हो गये ।
  4. परिवार पर लाखों का कर्ज़ हो गया ।

उत्तर :-परिवार पर लाखों का कर्ज़ हो गया ।

12. दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

साहित्य और जीवन का घोर संबंध है

  1.  आत्मीय संबंध है।
  2.  अभिन्न संबंध है।
  3.  अनिष्ट संबंध है।
  4.  किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है

उत्तर :- अभिन्न संबंध है।

13. दिए गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये-

जो सब काम अपने भरोसे करता हो

  1. परावलंबी
  2. पराधीन
  3. स्वतंत्र
  4. स्वावलंबी

उत्तर :-स्वावलंबी


14. मुमुक्षु - रेखांकित शब्द के लिए वाक्यांश का चयन कीजिए-

  1. जो चक्रधारण करता है
  2. जो सुन्दर हो
  3. जो बहुत ही भूखा हो
  4. जो मोक्ष चाहता हो

उत्तर :-जो मोक्ष चाहता हो

15. दिए गए शब्द का विलोम चुनिए।

ऐहिक

  1. सात्विक
  2. नैसर्गिक
  3. पारलौकिक
  4. अलौकिक

उत्तर :-पारलौकिक

16. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन कीजिए।

शिकारी

  1. आखेट
  2. आखेटक
  3.  मृगया
  4.  अहेर

उत्तर :-आखेटक

17. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. आस्तितावा
  2. आस्तित्व
  3. अस्तीत्व
  4. अस्तित्व

उत्तर :-अस्तित्व

18.  तीन वर्षों में होनेवाली- रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए-

  1.  त्रैवार्षिक
  2. अर्धवार्षिक
  3.  मासिक
  4.  वार्षिक

उत्तर :- त्रैवार्षिक


19. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. क्रिईप्य
  2. कृप्या
  3. कृपया
  4. क्रिपया

उत्तर :-कृपया

20. कौनसा विलोम-युग्म सुमेलित नहीं है?

  1. शुभ-अनिष्ट
  2. जय-पराजय
  3. भूगोल-खगोल
  4. अनुराग-विराग

उत्तर :-शुभ-अनिष्ट

गद्यांश

दिए गए गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। इसपर आधारित प्रश्नों में प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

सड़कें (1) ______ हैं। गंदा पानी गली-गली में (2) _______। बराबर (3) _______ दी जा रही है कि शहर को (4) _______ रखें। फटी, खुली चीजें मत खाओ। पर (5) _______ सुनता है?

.21        गद्यांश के रिक्त स्थान (1) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  1. सुथरे
  2. चौड़ा
  3. गंदी
  4. साफ

उत्तर :-गंदी

22        गद्यांश के रिक्त स्थान (2) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  1. फैल रहा है
  2. गिर रहे हैं
  3. बह रही है
  4.  मच गयी है

उत्तर :-फैल रहा है

23        गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  1. औषधी
  2.  खबर
  3. सतर्क
  4. चेतावनी

उत्तर :-चेतावनी

24        गद्यांश के रिक्त स्थान (4) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  1. साफ-सुथरा
  2. गंदगी
  3. मैला
  4. कूड़ा

उत्तर :-साफ-सुथरा

25 .गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  1. किसने
  2. वह
  3. यह
  4. कौन

उत्तर :-कौन

आज का सवाल

दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।

अतिथि की सेवा करने वाला

  1. आतिथेय
  2. आतिथ्य
  3. आशुतोष
  4. सेवक





No comments:

Post a Comment

Popular Posts