SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 17 November 2021 - Evening Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles - www.studyandupdates.com

Wednesday

SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 17 November 2021 - Evening Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles

SSC Constable (GD) 2021

CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles



SSC GD 2021 - Held on 17.11.2021 - 3rd  shift


भाग -  D


हिन्दी










हिंदी मॉडल प्रैक्टिस सेट- 16



01. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. इषालु
  2. इर्ष्यालू
  3. ईर्ष्यालु
  4. ईष्यालू

उत्तर  :-ईर्ष्यालु

02. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

पेड़ पर चिड़िया ______ है।

  1. टिटकारती
  2. कडकती
  3. चहचहाती
  4. हिनहिनाती

उत्तर  :-चहचहाती

03.  दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

असली भैंस का दूध बहुत मीठा होता है।

  1. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  2. भैंस का असली दूध
  3. गाय का दूध
  4. भैंस का दूध

उत्तर  :-भैंस का असली दूध

04. ‘अंधेर करना ’ मुहावरे का अर्थ बताइए।

  1. घमंड करना
  2. अन्याय करना
  3. अंधेरा करना
  4. भ्रष्टाचार करना

उत्तर  :-अन्याय करना

05. ‘आदर और निरादर करना ’ यह अर्थ किस मुहावरे का है?

  1. पान-पत्ते तक सीमित होना
  2. पान-पनही खिलाना
  3. पान-फूल पर रहना
  4. पान-फूल-सा

उत्तर  :-पान-पनही खिलाना

06.‘जो न जाना गया हो ’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा -

  1. अनजान
  2. अतिथि
  3. ज्ञात
  4. अज्ञात

उत्तर  :-अज्ञात

07. दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

अच्छे लड़के परिश्रमी होती हैं।

  1. होता है।
  2. होती है।
  3. होते हैं।
  4. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।

उत्तर  :-होते हैं।

08. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें।

इंद्र

  1. ईश्वर
  2. देवराज
  3. भगवान
  4. यक्षराज

उत्तर  :-देवराज

09. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है' चुनें।

अन्य वर्ष के (1)/ समान इस वर्ष भी (2)/ फसल अच्छी रही । (3)/ कोई त्रुटि नहीं है (4)

  1. अन्य वर्ष के
  2. कोई त्रुटि नहीं है
  3. फसल अच्छी रही
  4. समान इस वर्ष भी

उत्तर  :-अन्य वर्ष के जगह “विगत वर्ष के “ होगा ।


10. दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

वह मुझे अनन्तकाल से नहीं मिला।

  1. पुरातन काल से
  2. प्राचीन काल में
  3. चिरकाल से
  4. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।

उत्तर  :-चिरकाल से

11. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

परिवर्तन ______ का नियम है।

  1. संस्कृति
  2. जगत
  3. प्रकृति
  4. पृथ्वी

उत्तर  :-प्रकृति

12. ‘दोपहर के बाद का समय’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा -

  1. अपराह्न
  2. गोधूलि
  3. मध्यााह्न
  4. पूर्वाह्न

उत्तर  :-अपराह्न

13. कौन सा विलोम युग्म सुमेलित नहीं है?

  1. अंगीकार-स्वीकार
  2. अधम-उत्तम
  3. अवनत-उन्नत
  4. अकाम-सकाम

उत्तर  :-अंगीकार-स्वीकार

14. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन कीजिए।

तुरंगी

  1. घुड़सवार
  2. घुड़सार
  3. घुड़साल
  4. अस्तबल

उत्तर  :-घुड़सवार

15.  दिए गए वाक्य का वह भााग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है' चुनें।

प्रस्तुत पंक्तियाँ (1)/ कामायनी से (2)/ ली हैं। (3)/ कोई त्रुटि नहीं है/ (4)

  1. कोई त्रुटि नहीं है
  2. ली हैं।
  3. कामायनी से
  4. प्रस्तुत पंक्तियाँ

उत्तर  :-ली हैं की जगह “ ली गई है “ होगा ।

16. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. अदितीत
  2. अद्वितिय
  3. अद्वितीय
  4. अदुतीय

उत्तर  :-अद्वितीय

17. दिये गये वाक्य के किस भााग में त्रुटि है?

कवि ने प्रकृति की सुंदर शोभा का वर्णन किया है।

  1. सुंदर शोभा का
  2. वर्णन किया है।
  3. कवि ने
  4. प्रकृति की

उत्तर  :-सुंदर शोभा का की जगह सुंदरता होगा ।

18. दिये गये वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द दीजिए।

जिसकी जीविका निश्चित न हो

  1. खेचर
  2. अगोचर
  3. आत्मघाती
  4. आकाशवृत्ति

उत्तर  :-आकाशवृत्ति

19.  नीचे दिए वाक्य में रिक्त-स्थान भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

बरगद _______ हहरा रहा था ।

  1. साय-साय
  2. हर-हर
  3. झाँय-झाँय
  4. सर-सर

उत्तर  :-झाँय-झाँय

20. ‘उग्र’ का विलोम शब्द होगा -

  1. प्रखर
  2. सरल
  3. सौम्य
  4. कठोर

उत्तर  :-सौम्य


दिए गए गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। विकल्पों की सहायता से प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

गद्यांश

मनुष्य शारीरिक कष्ट से ही पीछे हटने वाला (1) ______ नहीं है। मानसि क्लेश की संभावना से भी बहुत- से कर्मों की ओर प्रवृत्त होने का (2) ______ उसे नहीं होता । जिन बातों से समाज के बीच उपहास, निंदा , (3)______ इत्याादि का भय रहता है, उन्हें अच्छी और कल्याणकारिणी समझते हुए भी बहुत से लोग उनसे दूर रहते हैं। (4) ______ हानि देखते हुए भी कुछ प्रथाओं का अनुसरण बड़े-बड़े समझदार तक इसलिए करते चलते हैं कि उनके त्याग से वे बुरे कहे जाएँगे , लोगों में उनका वैसा आदर- सम्मान न रह जाएगा । उसके लिए मान -ग्लानि का कष्ट सब शारीरिक (5) ______ से बढ़कर होता है।

निम्न प्रश्नों के उत्तर उपरोक्त गद्यांश के आधार पर दीजिए।

21. गद्यांश के रिक्त स्थान…. (1)....... के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. नभचर
  2. जलचर
  3. प्राणी
  4. जानवर

उत्तर  :-प्राणी

22. गद्यांश के रिक्त स्थान……… (2)........ के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. दुस्साहस
  2. साहस
  3. हिम्मत
  4. प्रयास

उत्तर  :-साहस

23. गद्यांश के रिक्त स्थान………(3)....... के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. यश
  2. अपमान
  3. सम्मान
  4. स्तुति

उत्तर  :-अपमान


24. गद्यांश के रिक्त स्थान………(4)....... के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. भयंकर
  2. परोक्ष
  3. भीषण
  4. प्रत्यक्ष

उत्तर  :-प्रत्यक्ष

25 .  गद्यांश के रिक्त स्थान………(5)....... के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. क्लेशों
  2. सुखों
  3. अंगों
  4. अपराधों

उत्तर  :-क्लेशों

आज का सवाल


17. ‘पाँव उखड़ना ’ मुहावरे का सही अर्थ है-

  1. हारकर भाग जाना
  2. घायल हो ना
  3. गिर पड़ना
  4. आत्मसमर्पण करना

  •  आपको वीडियो  और पोस्ट  अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के बीच शेयर करें







No comments:

Post a Comment

Popular Posts