SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 17 November 2021 - Afternoon Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles - www.studyandupdates.com

Saturday

SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 17 November 2021 - Afternoon Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles

SSC Constable (GD) 2021

CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles



Held on 17.11.2021 - 2nd shift


भाग -  D


हिन्दी












हिंदी मॉडल प्रैक्टिस सेट- 15


01.  दिये गये वाक्य के किस भाग में त्रुटि है?

इस ग्रंथ की इतिहासिकता अत्यंत संदिग्ध है।

  1. अत्यंत
  2. इस ग्रंथ
  3. संदिग्ध है।
  4. की इतिहासिकता

उत्तर  :-की इतिहासिकता  की जगह  - इस ग्रंथ की ऐतिहासिकता अत्यंत संदिग्ध है।

02. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन सा है?

  1. तिरस्कार
  2. तिरष्कार
  3. तीरस्कार
  4. तिरश्कार

उत्तर  :-तिरस्कार

03. दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

इसका उत्तरदायित्व मेरे ऊपर है

  1. मुझ पर
  2. मुझ ऊपर
  3. मेरे पर
  4. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।

उत्तर  :-मुझ पर

04. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।

मध्य रात्रि का समय

  1. प्रदोष
  2. उषाकाल
  3. निशीथ
  4. विभावरी

उत्तर  :-निशीथ 12 से 3 बजे तक का समय

05. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें।

घृणा

  1. नफ़रत
  2. रिपु
  3. चाय
  4. करी

उत्तर  :-नफ़रत

06. दिये गये वाक्य में रेखांकित अंश को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

सैनिकों ने देश को भारी संकट से रोक दिया ।

  1. रोक लिया ।
  2. भगा दिया
  3. बचा लिया ।
  4. हटा दिया ।

उत्तर  :-बचा लिया ।

07. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ विकल्प को चुनें।

मालिन ने माला गूँथ लिया ।

  1. गूँथ लिया
  2. माला
  3. मालिन ने
  4. कोई त्रुटि नहीं

उत्तर  :- गूँथ लिया यहाँ वाक्य  होगा - मालिन ने माला गूँथ ली ।

08. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

धमकी देते हुए बदमाश लोगों को ______ रहा था ।

  1. ताक
  2. झाँक
  3. घूर
  4. देख

उत्तर  :-घूर

09. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

कमल का पुष्प ______ होता है।

  1. निर्मल
  2. कोमल
  3. विमल
  4. सुकोमल

उत्तर  :-कोमल


10. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ विकल्प को चुनें।

नदियों के (1)/ बाढ़ ने (2)/ तबाही मचा दी है (3)/ कोई त्रुटि नहीं है (4)

  1. बाढ़ ने
  2. तबाही मचा दी है
  3. कोई त्रुटि नहीं है
  4. नदियों के

उत्तर  :- नदियों के यहाँ “नदी मे आई” होगा  

11. निम्नचार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गये मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है-

चटनी हो जाना

  1. बर्बाद हो जाना
  2. कुचल जाना
  3. बहुत जल्द खर्च हो जाना
  4. पिस जाना

उत्तर  :-बहुत जल्द खर्च हो जाना

12. ‘गिरि ’ का पर्यायवाची है-

  1. आकाश
  2. धरती
  3. पर्वत
  4. बादल

उत्तर  :-पर्वत

13. दिये गये वाक्य में रेखांकित अंश को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

भारत एक ताकतवर देश है।

  1. शक्तिशाली
  2. प्रभावशाली
  3. दुर्बल
  4. अविकसित

उत्तर  :-शक्तिशाली

14. ‘जिसे त्याग देना उचित हो ’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा -

  1. त्याज्य
  2. त्यागी
  3. वांछनीय
  4. त्यागपत्र

उत्तर  :-त्याज्य

15. दिए गए शब्द का विलोम चुनें।

मधुर

  1. तिक्त
  2. लवण
  3. अम्ल
  4. कटु

उत्तर  :-कटु

16 . दिए गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये-

किसी के पीछे-पीछे चलने वाला

  1. अनुज
  2. सहचर
  3. अनुकरणीय
  4. अनुगामी

उत्तर  :-अनुगामी

17. ‘पाँव उखड़ना ’ मुहावरे का सही अर्थ है-

  1. हारकर भाग जाना
  2. घायल होना
  3. गिर पड़ना
  4. आत्मसमर्पण करना

उत्तर  :-हारकर भाग जाना

18 . निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन सा है?

  1. उज्जवल
  2. उज्वल
  3. उजवल
  4. उज्ज्वल

उत्तर  :-उज्ज्वल

19 . दिए गए शब्द के विलोम शब्द का चयन करें-

सहित

  1. असहित
  2. विमुख
  3. असीम
  4. विहीन

उत्तर  :-विहीन

20. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

आजकल वहाँ काफी सरगर्मी _______ है।

  1. दिखती
  2. वायवीय
  3. संभावित
  4. दृष्टि कोण

उत्तर  :-दिखती

दिए गए गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। विकल्पों की सहायता से प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

गद्यांश

संगीत का मानव- (1) ______ में विशेष स्थान है। प्रकृति का कण-कण संगीत से (2) ______ है। बाल-वृद्ध, नर- नारी सभी अनादिकाल से उससे (3) ______ होते आये हैं और सदैव होते रहेंगे। शिशु की (4) ______ में, सरिता के (5) ______ निनाद में संगीत ही तो है।

21.  गद्यांश के रिक्त स्थान ……..(1)......... के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. मस्तिष्क
  2. जीवन
  3. हृदय
  4. संसार

उत्तर  :-जीवन

22.  गद्यांश के रिक्त स्थान …….(2)....... के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. ओत-प्रोत
  2. सराबोर
  3. डूबा
  4. भीगा

उत्तर  :-ओत-प्रोत


23.  गद्यांश के रिक्त स्थान ….. (3).......... के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. तृप्त
  2. गतिशील
  3. संचालित
  4. प्रभावित

उत्तर  :-प्रभावित

24. गद्यांश के रिक्त स्थान ….. (4).......... के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. हलचल
  2. नटखटपन
  3. कलरव
  4. मुस्कान

उत्तर  :-मुस्कान


25. गद्यांश के रिक्त स्थान ….. (5).......... के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. छुल-छुल
  2. छल-छल
  3. कल-कल
  4. झर-झर

उत्तर  :-कल-कल

आज का सवाल

 दिए गए शब्द के विलोम शब्द का चयन करें-

स्वल्पायु

  1. चिरायु
  2. अल्पाायु
  3. अवस्था
  4. दीर्ध

  •  आपको वीडियो  और पोस्ट  अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के बीच शेयर करें









No comments:

Post a Comment

Popular Posts