संसार का सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है? / Which is the largest flower in the world? - www.studyandupdates.com

Tuesday

संसार का सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है? / Which is the largest flower in the world?

 




Question / प्रश्न : -संसार का सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है? / Which is the largest flower in the world?


Answer / उत्तर – रेफ्लेसिया / Reflexia


Rafflesia is an astonishing parasitic plant, found mainly in Malaysia and Indonesia, whose flowers are about 1 meter in diameter, larger than the flowers of all plants in the plant world and can weigh up to 10 kilograms. Its smallest species have been found to be 20 cm in diameter. In all species, the skin of the flower appears fleshy to the touch and the flower smells of rotten flesh, which attracts certain insect moths.

It was first discovered in the rain forests of Indonesia, when a local guide, Dr. Joseph Arnold, first spotted it. It was named after Sir Thomas Stamford Raffles, the leader of the same investigative team. So far 26 species have been discovered. 4 of which are not clearly named. Apart from Indonesia and Malaysia, this plant is also found in Sumatra and the Philippines. It is born from the root of an infected tree. First a knot is formed and when it grows up to the size of a cabbage, then within four days its petals open and the whole flower takes shape. In this plant, only the flower is such a part which remains above the ground, all the remaining parts are thin like a fungal web and are spread in the form of threads inside the ground. They suck food from the roots of other plants.


रेफ्लीसिया मुख्यतः मलेशिया एंव इंडोनेशिया में पाया जाने वाला, एक आश्चर्यजनक परजीवी पौधा है, जिसका फूल वनस्पति जगत के सभी पौंधों के फूलों से बड़ा लगभग १ मीटर व्यास का होता और इसका वजन १० किलोग्राम तक हो सकता है। इसकी सबसे छोटी प्रजाति २० सेमी व्यास की पाई गई है। सभी प्रजातियों में फूल की त्वचा छूने में मांस की तरह प्रतीत होती है और इसके फूल से सड़े मांस की बदबू आती है जिससे कुछ विशेष कीट पतंग इसकी ओर आकृष्ट होते हैं।

इस की खोज सबसे पहले इंडोनेशिया के वर्षा वनों में हुई थी, जब सर्वप्रथम डाक्टर जोसेफ अर्नाल्ड के एक स्थानीय गाइड ने इसे देखा। इसका नामकरण उसी खोजी दल के नेता सर थॉमस स्टैमफोर्ड रेफ्लस के नाम पर हुआ। अब तक इसकी २६ प्रजातियां खोजी जा चुकी है। जिनमें से ४ का नामकरण स्पष्ट रूप से नहीं हुआ है। इंडोनेशिया और मलेशिया के अतिरिक्त यह पौधा सुमात्रा और फ़िलीपीन्स में भी पाया जाता है। इसका जन्म किसी संक्रमित पेड़ की जड़ से होता है। पहले एक गाँठ सी बनती है और जब यह बड़ी होकर एक बंदगोभी के आकार की हो जाती है तब चार दिनों के अंदर इसकी पंखुड़ियाँ खुल जाती हैं और पूरा फूल आकार ले लेता है। इस पौधे में केवल फूल ही एक ऐसा भाग है जो जमीन के ऊपर रहता है शेष सब भाग कवक जाल की भांति पतले-पतले होते हैं और जमीन के अन्दर ही धागों के रूप में फैले रहते हैं। यह दूसरे पौधे की जड़ों से भोजन चूसते हैं।
 










No comments:

Post a Comment

Popular Posts