International borders, अंतराष्ट्रीय सीमाएँ, - www.studyandupdates.com

Saturday

International borders, अंतराष्ट्रीय सीमाएँ,

अंतराष्ट्रीय सीमाएँ 
International borders


अंतराष्ट्रीय सीमाएँ  International borders


रेखा का नाम – डूरंड रेखा (Durand Line)
देशों के मध्य – पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान
1886 में सर मार्टिमर डूरंड द्वारा निर्धारित।


रेखा का नाम – मैकमाहोन रेखा (Macmahon Line)
देशों के मध्य – भारत तथा चीन
1120 किमी. लंबी यह रेखा सर हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई थी। लेकिन चीन इसे स्वीकार नहीं करता।



रेखा का नाम – रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)
देशों के मध्य – भारत तथा पाकिस्तान
1947 में भारत-पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सायरिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित।


रेखा का नाम – 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)
देशों के मध्य – उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम
वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी।


रेखा का नाम – 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)
देशों के मध्य – भारत तथा पाकिस्तान
पाकिस्तान के अनुसार कच्छ क्षेत्र का यह रेखा सही निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।


रेखा का नाम – 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)
देशों के मध्य – उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया
कोरिया को दो भागों में बांटती है।



रेखा का नाम – 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel) 
देशों के मध्य – अमेरिका तथा कनाडा
अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।


रेखा का नाम – हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)
देशों के मध्य – जर्मनी तथा पोलैंड
प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की सेना यहीं से वापस लौटी थी।

रेखा का नाम – ओडरनास रेखा (Order-Neisse Line)
देशों के मध्य – जर्मनी तथा पोलैंड
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।



रेखा का नाम – मैगिनाट रेखा (Maginot Line)
देशों के मध्य – जर्मनी तथा फ्रांस
जर्मनी के आक्रमण से बचाव के लिए फ्रांस ने यह रेखा बनाई थी।


रेखा का नाम – सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)
देशों के मध्य – जर्मनी तथा फ्रांस
जर्मनी ने यह रेखा बनाई थी! 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts