RRB JE Result 2019: आरआरबी जेई रिजल्ट घोषित, यहां देखें Direct Link - www.studyandupdates.com

Tuesday

RRB JE Result 2019: आरआरबी जेई रिजल्ट घोषित, यहां देखें Direct Link



RRB JE Result declared: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जेई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट के साथ सेकेंड स्टेज सीबीटी का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। सेकेंड स्टेज सीबीटी की सिटी व डेट की डिटेल्स 17 अगस्त को आएगी। परीक्षाएं 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच आयोजित होंगी। परीक्षा से चार-चार दिन पहले रोल नंबर जारी होंगे। मॉक लिंक 17 अगस्त को जारी होंगे।  आरआरबी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा का 1st Stage-CBT Result को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसकी घोषणा जल्द हो सकती है। मई-जून में आयोजित हुई जेई (जूनियर इंजीनियर) भर्ती परीक्षा (CEN 03/2018) की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट पहले ही जारी की जा चुकी है। जो आपत्तियां आई थी, उन पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी। अब रिजल्ट भी घोषित की जा चुकी है। RRB जेई परीक्षाएं 22 मई से 2 जून एवं 26 जून से 28 जून के बीच आयोजित की गई थी।
आरआरबी जेई भर्ती में 13,487 पद दिए गए हैं। उनमें जूनियर इंजीनियर (जेई) के 12,844 पद, जूनियर इंजीनियर (आईटी) के 29 पद, डिपोट मैटेरियल सुपरिन्डेंडेंट पद के लिए 227 सहित कैमिकल और मेटालर्जिकल सहायक (अस्सिटेंट) 387 पदों की वैकेंसी शामिल हैं। आरआरबी की इन वैकेंसी के लिए दिसंबर 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था।

रीजनल आरआरबी वेबसाइट्स के Direct Link इस प्रकार हैं- 

Ahmedabad,  Patna,  Ajmer,  Allahabad,  Bangalore,  Bhopal.  


 Chennai,  Gorakhpur.  Guwahati,  Jammu.  Kolkata,  



RRB JE Result 2019: यूं कर सकेंगे चेक
- अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- ‘RRB JE Result CBT 1 2018’ लिंक पर क्लिक करें।
- डिटेल्स डालें और सब्मिट बटन दबाकर रिजल्ट चेक करें।

मई-जून में हुए फर्स्ट स्टेज सीबीटी में पास उम्मीदवारों को सेकेंड सीबीटी देना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा।

कुल 90 मिनट के कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (RRB JE CBT 1) में 100 सवाल पूछे गए थे। ये मल्टीपल च्वाइस क्वेश्न थे। हर गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts